
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : June 8, 2026 2:46 PM IST
Medically Verified By: Dr Shrey Sharma, Dr. Sugeeta Mutreja
cucumber and tomato (AI generated Image)
ज्यादातर लोग सलाद में खीरा, टमाटर और प्याज आदि शामिल करते हैं। खीरा, टमाटर और प्याज को पोषक तत्वों से भरपूर बताया गया है। रोजाना इनका सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव हो सकता है। खीरे में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है। वहीं, टमाटर में विटामिन-सी होता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। खीरा और टमाटर को रोजाना खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन, क्या खीरा और टमाटर एक साथ खा सकते हैं? फूड कॉम्बिनेशन के इस सीरीज में हम इसके बारे में जानते हैं-
रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिकडॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं, "अगर सलाद में खीरा और टमाटर के साथ प्याज, पनीर, ब्रोकली या अन्य चीज भी मिलाई गई है, तो इसका सेवन किया जा सकता है। लेकिन, सिर्फ खीरा और टमाटर को एक साथ खाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि खीरे की तासीर ठंडी और टमाटर की तासीर गर्म होती है। इन दोनों को एक साथ खाने से पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। हालांकि, आयुर्वेद में खीरा और टमाटर के सलाद कॉम्बिनेशन के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा गया है। इसलिए आप इन दोनों का एक साथ सेवन कर सकते हैं।"
इस पर आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियनडॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं, "खीरे में पानी और फाइबर ज्यादा होता है और टमाटर में विटामिन-सी होता है, जिससे शरीर इनका अवशोषण कम कर सकता है। लेकिन, इसका कोई प्रमाण नहीं है कि खीरा और टमाटर को एक साथ नहीं खाना चाहिए। आप सलाद में खीरा और टमाटर एक साथ खा सकते हैं।"
डॉ. श्रेय बताते हैं कि खीरा और टमाटर खाने के बाद आपको दूध बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। खीरा और टमाटर के बाद दूध पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इससे गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
researchgate पर छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, खीरा में भरपूर मात्रा में पोटेशियम, फाइबर, मैग्नीशियम, मैंगनीज और विटामिन ए, सी और के पाए जाते हैं। खीरा शरीर को हाइड्रेट रखता है और डिटॉक्स करने में मदद करता है।
PubMedमें प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक, टमाटर में लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। टमाटर में मौजूद गुण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं।
Disclaimer: आप टमाटर और खीरा एक साथ खा सकते हैं। लेकिन, अगर आपको टमाटर या खीरा एक साथ खाने से कोई स्वास्थ्य समस्या होती है, तो डॉक्टर से जरूर मिलें। हालांकि, खीरा और टमाटर को विरुद्ध आहार नहीं माना गया है।