
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : August 13, 2025 2:42 PM IST
Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja
Can we Eat Beetroot in Monsoon: चुकंदर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। चुकंदर में आयरन, फाइबर, मैंगनीज और पोटैशियम जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। चुकंदर खाने से हार्ट हेल्थ में सुधार होता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। साथ ही, पाचन-तंत्र को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। ज्यादातर लोग सर्दियों में चुकंदर का सेवन करना पसंद करते हैं। सर्दियों में चुकंदर खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। चुकंदर खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और स्टैमिना बूस्ट होती है। लेकिन, क्या मानसून में चुकंदर खा सकते हैं? आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं इसके बारे में-
डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं, “मानसून में चुकंदर का सेवन किया जा सकता है। मानसून में चुकंदर खाना बेहद फायदेमंद होता है। चुकंदर खाने से मानसून में शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इससे मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। साथ ही, त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। इसलिए आप चाहें तो मानसून में भी चुकंदर का सेवन कर सकते हैं।”
आप मानसून में चुकंदर को सलाद के रूप में खा सकते हैं। चुकंदर को आप जूस के तौर पर भी पी सकते हैं। कई लोग चुकंदर को उबालकर खाना भी पसंद करते हैं।
आप रोज सुबह खाली पेट चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। आप चाहें तो शाम को स्नैक्स के रूप में भी चुकंदर खा सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
चुकंदर खाने से पाचन-तंत्र में सुधार होता है। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है। त्वचा का निखार भी बढ़ता है।
चुकंदर में आयरन अधिक मात्रा में होता है, जिससे खून बढ़ता है। चुकंदर खाने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।
एक दिन में 100 ग्राम या एक छोटे आकार के चुकंदर का सेवन किया जा सकता है। ज्यादा मात्रा में चुकंदर खाने से दिक्कत हो सकती है।
अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज या कोई किडनी रोग है, तो चुकंदर का सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए।