
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : August 27, 2025 8:18 PM IST
Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja
Apple Benefits in Hindi: सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन्स और मिनरल्स ज्यादा होते हैं। सेब एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है। यह पाचन को बेहतर बनाता है। साथ ही, वजन को भी नियंत्रण में रखता है। इसलिए आपको नियमित रूप से सेब का सेवन जरूर करना चाहिए। सेब को सभी मौसमों में खाया जा सकता है। लेकिन, कुछ लोगों को लगता है कि मानसून में सेब नहीं खाना चाहिए? आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि मानसून में सेब का खाना चाहिए या नहीं?
जी हां, आप मानसून में सेब खा सकते हैं। सेब में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप मानसून में नियमित रूप से सेब का सेवन करेंगे, तो इससे आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे। सेब खाने से हार्ट हेल्थ में भी सुधार होता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
सेब को सबसे पहले अच्छी तरह से धोएं। इसके बाद सेब को छिलके सहित खाएं।
आप एक दिन में 1-2 सेब का सकते हैं। सेब सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है।
सेब खाने का सबसे सही समय सुबह का होता है। या आप खाना खाने से एक घंटे पहले या बाद में भी सेब खा सकते हैं।
सेब में कई पोषक तत्व होते हैं। इसमें विटामिन सी, के और बी होते हैं। सेब में फाइबर और कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं।