सर्दियों में आंवला खाना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट से

Amla Benefits: आंवला सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। आंवला विटामिन सी का अच्छा सोर्स होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : November 10, 2025 10:35 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja

Amla Benefits for Winters: आंवला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आंवले में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स जैसे तत्व पाए जाते हैं। आंवला कैल्शियम, आयरन और फॉस्फोरस का भी अच्छा सोर्स है। आंवले में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं। आंवला सेहत के साथ ही, त्वचा और बालों के लिए भी काफी अच्छा होता है। आयुर्वेद में आंवले को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। इसलिए ज्यादातर हेल्थ एक्सपर्ट्स आंवला खाने की सलाह देते हैं। लेकिन, क्या सर्दियों में आंवला खा सकते हैं? आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं इसके बारे में-

क्या सर्दियों में आंवला खा सकते हैं?

जी हां, आप सर्दियों में आंवले का सेवन कर सकते हैं। आंवला सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। आपको अपनी रेगुलर डाइट में आंवला जरूर शामिल करना चाहिए। आंवला खाने से त्वचा का निखार भी बढ़ता है। आंवला हार्ट और पाचन के लिए भी अच्छा होता है।

सर्दियों में आंवला खाने के फायदे

  • सर्दियों में आंवला खाना बेहद फायदेमंद होता है। यह विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है।
  • सर्दियों में शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप आंवले का सेवन कर सकते हैं। आंवला सर्दियों में होने वाली सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी समस्याओं से बचाव करता है।
  • आंवला पाचन-तंत्र के लिए भी फायदेमंद होता है। सर्दियों में आंवला खाने से गैस, अपच, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
  • आंवला हार्ट हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को भी ठीक करता है। आंवला खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल होता है और ब्लड प्रेशर भी कम होता है।
  • सर्दियों में आंवला खाने से त्वचा और बालों की सेहत में भी सुधार होता है। आंवला खाने से स्किन हेल्दी और शाइनी बनती है। आंवला खाने से बाल मजबूत भी बनते हैं।
  • सर्दियों में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए भी आप आंवले का सेवन कर सकतेहैं। आंवला खाने से आंखों की रोशनी में भी सुधार होता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source