हाई ब्लड प्रेशर में चाय पीनी चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट की राय

Tea in High Blood Pressure: क्या हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को चाय पीनी चाहिए या नहीं? अक्सर कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है। आइए, जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : January 23, 2025 9:28 AM IST

Drinking Tea in High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर आजकल की एक कॉमन समस्या बन चुकी है। जहां पहले यह समस्या ज्यादातर बुजुर्गों में देखने को मिलती थी। वहीं, आजकल युवा और बच्चे भी इस समस्या से परेशान हैं। दरअसल, जब रक्त धमनियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। अगर इसे समय रहते कंट्रोल न किया जाए, तो स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। हाई ब्लड प्रेशर के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जिसमें गलत खानपान, खराब जीवनशैली और तनाव मुख्य कारण हैं। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अक्सर कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि हाई प्रेशर में चाय पीनी चाहिए या नहीं (High Blood Pressure Me Chai Pini Chahiye Ya Nahi)? कुछ लोगों का मानना होता है कि चाय पीने से हाई बीपी की समस्या बढ़ सकती है। वहीं, कुछ लोगों का मानना होता है कि चाय पीने से ब्लड प्रेशर पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है। हाई बीपी के मरीजों को चाय पीनी चाहिए या नहीं? इस बारे में जानने के लिए हमने डाइट्रीफिट की डायटिशियन अबर्ना माथीवानन से बातचीत की -

हाई ब्लड प्रेशर में चाय पीना चाहिए या नहीं? - Can You Drink Tea in High Blood Pressure In Hindi

डायटिशियन अबर्ना माथीवानन बताती हैं कि चाय पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ता नहीं है। लेकिन इसमें कुछ तत्व होते हैं, जो शरीर पर अलग-अलग प्रभाव डालते हैं। चाय में कैफीन मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। इसके अलावा, हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को दूध वाली चाय पीने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, यह चाय गैस बनती है, जिससे ब्लड प्रेशर का लेवल बढ़ सकता है। इसके अलावा, चाय में मौजूद चीनी से कैलोरी बढ़ती है, जो ब्लड प्रेशर के लिए हानिकारक हो सकती है।

डायटिशियन अबर्ना माथीवानन बताती हैं कि अगर आप कुछ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो आपको हाई ब्लड प्रेशर में चाय का सेवन नहीं करना चाहिए -

  • अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं और आपको अक्सर एसिडिटी की समस्या रहती है, तो चाय का सेवन करने से परहेज करें। यह आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  • हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को तनाव या एंग्जाइटी की समस्या है, उन्हें चाय का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे उनकी दिक्कत बढ़ सकती है।
  • हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की अगर पेशाब में जलन या सीने में जलन की समस्या रहती है, तो उन्हें चाय का सेवन नहीं करना चाहिए।

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए पिएं ये चाय – Tea To Control High Blood Pressure In Hindi

ग्रीन टी

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें कैफीन की मात्रा कम होती है और यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकती है।

हर्बल टी

हर्बल टी, जैसे कैमोमाइल की चाय, पुदीना की चाय और हिबिस्कस की चाय कैफीन-मुक्त होती हैं। साथ ही, यह ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकती हैं। हाई ब्लड प्रेशर के मरीज इनका सेवन कर सकते हैं।

ब्लैक टी

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो आप दूध वाली चाय के बजाय ब्लैक टी का सेवन कर सकते हैं। इसे सीमित मात्रा में पीने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।