दाल खाने के बाद दूध पीना कितना सही? एक्सपर्ट से जानें इन 2 हाई प्रोटीन फूड्स को लेने का सही समय

Milk after dal: कुछ लोग दाल खाने के बाद दूध पीते हैं, ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि ये कितना हेल्दी है और दाल खाने का सही समय क्या है तो, दूध पीने का सही समय कब होता है।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Updated : July 11, 2022 4:02 PM IST

Can we drink milk after dal: दूध और दाल दोनों ही प्रोटीन से भरपूर फूड्स हैं। ये दोनों प्रोटीन जहां हड्डियों को स्वस्थ रखते हैं वहीं आपके दांत और शरीर के कई अंगों को हेल्दी रखते हैं। लेकिन कई बार कुछ लोग दाल खाने के बाद दूध पीते हैं। खास कर कि रात के समय। दरअसल, कुछ फिट रहने वाले लोग जो रात के समय कार्ब्स और फाइबर के सेवन से बचते हैं वे प्रोटीन का सेवन करते हैं। ऐसे में वे अंडा, दूध, पनीर और दाल आदि का सेवन रात में करते हैं। ऐसे में अगर सिर्फ इस पर बात पर ध्यान दें कि दाल के सेवन के बाद दूध का सेवन करें या नहीं तो आपका जवाब क्या होगा? इसी बारे में हमने द डाइट क्लीनिक, आशियान, लखनऊ की डाइटिशियन अश्वनी कुमार से बात की।

दाल खाने के बाद दूध पीना कितना सही-Can we drink milk after eating dal in hindi?

दाल खाने के बाद दूध पीना कितना सही, ये पूछने पर डाइटिशियन अश्वनी कुमार कहती हैं कि ये दोनों ही दो अलग-अलग प्रोटीन कॉम्बिनेशन हैं। जैसे कि दाल जहां प्लांट प्रोटीन (plant protein) यानी कि पौधों पर आधारित प्रोटीन स्रोतों में से एक हैं तो, दूध डेयरी प्रोटीन (dairy protein) है। प्लांट प्रोटीन डेयरी प्रोटीन की तुलना में पचने में लंबा समय लेता है और दोनों में ही अलग-अलग प्रकार के अमीनो एसिड का फॉर्मेशन होता है। ऐसे में इन दोनों को एक के बाद एक लेना या फिर बहुत कम अंतराल पर दोनों को लेना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसके अलावा आपको इस बात का भी ध्यान देना होगा कि आप कौन सी दाल खा रहे हैं और आपने इसे कितने देर पहले लिया है।

दो अलग-अलग मील के दौरान लें दाल और दूध-Take them in a 2 different meals

आपको इस बात का खास ध्यान देना होगा कि आपको दाल कब लेना और दूध कब लेना है। दरअसल, एक्सपर्ट की मानें तो अगर आप ब्रेकफास्ट में दूधले रहे हैं तो, दोपहर के खाने में दाल लें और फिर दूध पीना हो तो रात के खाने के बाद लें। लेकिन इन तीनों के बीच समय का अंतराल सही होना चाहिए यानी कि कम से कम 3 घंटे ये 4 का फर्क होना चाहिए। जितना ज्यादा फर्क हो उतना सही होगा। क्योंकि दाल और दूध दोनों ही पचने में समय लेते हैं और सही से ना पचना कई स्वास्थ्य स्थितियों का कारण बन सकता है।

दाल खाने के बाद दूध पीने क नुकसान- Side effects of having milk after dal

-दाल खाने के बाद दूध पीना आपका मेटाबोलिज्म खराब कर सकता है जिससे आपका पाचन क्रिया स्लो हो सकता है।

-दाल और दूध एक के बाद एक लेना गैस और एसिडिटी का कारणबन सकता है।

-रात में ऐसा करने पर आपको बदहजमी भी हो सकती है।

दाल खाने का सही समय-Best time to eat dal

दाल खाने का सही समय दो बातों पर निर्भर करता है। पहला कि आपको इसे खाना कब पसंद है और दूसरा आप कौन सी दाल खाते हैं। अगर आप चना और उड़द की दाल ले रहे हैं, तो ये पचने में समय लेता है इसलिए इसे दिन के समय लें। वहीं मूंग की दाल को आप रात के खाने में भी शामिल कर सकते हैं। पर अगर आपको रात में दूध भी लेना है तो, दाल लंच के समय लें।

दूध पीने का सही समय-Best time to drink milk in hindi

तो, दूध आप अपनी अलग स्वास्थ्य स्थितियों के अनुसार ले सकते हैं। जैसे कि आपको खाली पेट एसिडिटी की समस्या है तो इसे सुबह लें, बच्चों को शाम को दूध पिलाएं ताकि सोने तक ये आराम से पच जाए तो वहीं बड़े रात को सोने से पहले गर्म दूध लें। बस ध्यान रखें कि दाल और दूध लेने से बीच अच्छा खासा अंतराल हो।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source