
Also Read
Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja
Lemon Water for Monsoon:नींबू में विटामिन-सी, विटामिन बी6 और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। नींबू में पोटेशियम, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। नींबू का सेवन अलग-अलग तरीकों से किया जाता है। लेकिन, ज्यादातर लोग पानी में नींबू का रस निचोड़कर पीना पसंद करते हैं। नींबू पानी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। गर्मी के मौसम में लोग नींबू पानी का खूब सेवन करते हैं। लेकिन, सर्दियों में नींबू पानी का सेवन कम ही किया जाता है। लोगों को लगता है कि सर्दियों में नींबू पानी पीने से सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। अगर मानसून की बात करें तो कई लोग इस मौसम में नींबू पानी का सेवन करते हैं, तो कई लोग मानसून में नींबू पानी पीना पसंद नहीं करते हैं। तो आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं मानसून में नींबू पानी पीना चाहिए या नहीं?
जी हां, आप मानसून में नींबू पानी पी सकते हैं। नींबू पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप नींबू पानी में अदरक और हल्दी भी मिला सकते हैं। अगर आप मानसून में रोजाना इस तरह से नींबू पानी पिएंगे तो इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनेगी। नींबू पानी पीने से शरीर भी हाइड्रेटेड रहता है। इससे कई बीमारियों से बचाव होता है।
मानसून में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में नींबू पानी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। नींबू में विटामिन-सी होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। नींबू पानी पीने से संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है और बीमारियों से बचाव होता है।
मानसून में ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाना खाने से पाचन क्रिया गड़बड़ा जाती है। ऐसे में नींबू पानी का सेवन किया जा सकता है। नींबू पानी पीने से पेट को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे- गैस और अपच से भी छुटकारा मिलता है।
नींबू पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। अगर आप मानसून में रोजाना नींबू पानी पिएंगे तो इससे शरीर को साफ करने में मदद मिलती । इसका असर त्वचा पर भी देखने को मिलेगा। नींबू पानी पीने से त्वचा का निखार बढ़ेगा और स्किन ग्लो करेगी।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
आप एक दिन में 1-2 गिलास नींबू पानी पी सकते हैं। इससे शरीर को कई लाभ मिलेंगे।
नींबू पानी पीने का सबसे सही समय सुबह का होता है। आप रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं।
आप नींबू पानी में काला नमक, अदरक का रस, पुदीने की पत्तियां आदि मिलाकर पी सकते हैं।
अगर आपको किडनी की कोई बीमारी है या दांतों की सेंसिटिविटी है, तो नींबू पानी का सेवन न करें।