Written by Anju Rawat|Published : April 8, 2026 10:28 AM IST
Kadha for Summer: जैसे ही ठंड पड़ती है, घर के बड़े-बुर्जुग काढ़ा पीने की सलाह देने लगते हैं। क्योंकि काढ़ा पीने से शरीर को गर्माहट मिलती है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। काढ़ा पीने से शरीर मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। लेकिन, अब गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में भी गर्मी, धूप और पसीने की वजह से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या गर्मियों में भी बीमारियों से बचने के लिए काढ़ा पी सकते हैं? गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए कौन-सा काढ़ा पीना चाहिए? आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं-
क्या गर्मियों में काढ़ा पी सकते हैं?
डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं "जी हां, आप गर्मियों में काढ़ा बिल्कुल पी सकते हैं। काढ़ा हर मौसम में पिया जा सकता है। लेकिन, मौसम के अनुसार काढ़े की सामग्री में बदलाव करना जरूरी है। अगर गर्मियों की बात करें तो इस मौसम में गर्म मसालों से बना काढ़ा पीने से बचना चाहिए।"
गर्मियों में किस जड़ी-बूटी का काढ़ा पिएं?
गर्मियों के लिए काढ़ा बनाने के लिए आप मुलेठी, सौंफ, धनिया के बीज आदि का उपयोग कर सकते हैं।
इन जड़ी-बूटियों की तासीर ठंडी होती है, अगर आप इनका काढ़ा बनाकर पिएंगे तो इससे शरीर को ठंडक मिलेगी और मौसमी बीमारियों से भी बचाव होगा।
मुलेठी, सौंफ या धनिया का काढ़ा पीने से पेट से जुड़ी बीमारियों ठीक होती हैं।
काढ़ा कैसे बनाएं?
आप एक पैन में 2 गिलास पानी गर्म करें और इसमें आधा चम्मच मुलेठी पाउडर या इसका छोटा-सा टुकड़ा लें।
फिर आधा चम्मच सौंफ और धनिया के बीज डालें।
इस तब तक उबालें, जब तक पानी एक गिलास न हो जाए।
फिर इस पानी को छान लें और थोड़ा-सा ठंडा होने दें।
इसमें शहद मिलाएं और फिर पी लें।
गर्मियों में काढ़ा पीने के फायदे
गर्मियों में आपको ठंडी तासीर की जड़ी-बूटियों का काढ़ा पीना चाहिए।
इससे शरीर को ठंडक मिलेगी और पेट की गर्मी शांत होगी।
गर्मियों में काढ़ा पीने से एसिडिटी की समस्या भी ठीक होती है।
काढ़ा पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं ठीक होती हैं।
ठंडी तासीर का काढ़ा पीने से शरीर को ठंडक मिलती है।
काढ़ा पीते समय इन बातों का ध्यान रखें?
काढ़ा पीते समय आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
आप नाश्ते के बाद या दोपहर में 4 से 5 बजे के बीच में काढ़ा पी सकते हैं।
गर्मियों में दालचीनी, काली मिर्च या सोंठ का काढ़ा पीने से बचें।
गर्म काढ़े में शहद का उपयोग न करें। काढ़े को हल्का ठंडा होने दें, इसके बाद इसमें शहद मिलाएं।
Highlights:
काढ़ा हर मौसम में पीना फायदेमंद होता है।
गर्मियों में मुलेठी का काढ़ा पीना लाभकारी हो सकता है।
गर्मियों में गर्म-गर्म काढ़ा पीने से बचें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.