
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : April 14, 2026 12:35 PM IST
Medically Verified By: Dr Shrey Sharma
दालचीनी का पानी
Dalchini ka Pani Pine ke Fayde: ज्यादातर भारतीय घरों में दालचीनी का उपयोग मसाले के तौर पर किया जाता है। दालचीनी खाने का स्वाद बढ़ाता है और इसे पौष्टिक भी बनाता है। आयुर्वेद में दालचीनी को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स,एंटी-इंफ्लेमेटरी समेत कई गुण पाए जाते हैं। इसलिए इसके पर्याप्त फायदे लेने के लिए कई लोग दालचीनी का पानी या काढ़ा बनाकर भी पीते हैं। दालचीनी के पानी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इस पानी को पीने से कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव होता है। लेकिन, क्या गर्मियों में दालचीनी का पानी पी सकते हैं? आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं इसके बारे में-
जी हां, आप गर्मियों में दालचीनी का पानी पी सकते हैं। लेकिन, गर्मी के मौसम में बेहद कम मात्रा में ही दालचीनी का पानी पीना चाहिए। दालचीनी की तासीर गर्म होती है, इसका पानी पीने से पेट में जलन और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आयुर्वेद के अनुसार, अगर आपकी पित्त प्रकृति है तो गर्मियों में दालचीनी का पानी पीने से बचना चाहिए। दालचीनी का पानी पेट में गर्मी बढ़ा सकता है और इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
दालचीनी का पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप नियमित रूप से दालचीनी का पानी पिएंगे तो इससे सेहत को कई लाभ मिलेंगे।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
दालचीनी का पानी सर्दियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर में गर्माहट बनी रहती है।
आप पानी में दालचीनी का टुकड़ा डालें और इसे अच्छी तरह से उबालें। फिर इस पानी को छानकर पी लें।
दालचीनी की तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए गर्मियों में इसका कम सेवन करने की सलाह दी जाती है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.