Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Vitamin D Deficiency and Bone Pain : क्या आपको हर दूसरे दिन हाथ-पैरों में दर्द की समस्या बनी रहती है? क्या थोड़े से काम करने पर आपको काफी ज्यादा थकान रहती है? अगर हां, तो यह शरीर में हड्डियों की कमजोरी की ओर इशाला कर सकता है। जी हां, अगर आपके हाथ-पैरों की हड्डियों में बिना वजह दर्द या फिर हल्के-फुल्के कार्यों से दर्द होने लगता है, तो इसकी वजह शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी हो सकती है। नोएडा स्थित मानस हॉस्पिटल की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि हड्डियों में दर्द का कारण शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है। अधिकतर लोगों का मानना है कि शरीर में विटामिन डी की पूर्ति अपने आप हो जाएगी, क्योंकि यह सूर्य की किरणों से प्राप्त होने वाला विटामिन है। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। ऐसे में आपको रोजाना कुछ समय सूर्य की किरणों में बैठने के साथ-साथ अपने आहार में विटामिन डी युक्त फूड्स को शामिल करने की जरूरत है। आइए जानते हैं हड्डियों के लिए विटामिन डी क्यों जरूरी है और कैसे करें इसकी पूर्ति?
अगर आपके शरीर में विटामिन डी की मात्रा काफी कम होने लगे तो इसकी वजह से हड्डियों में दर्द, मसल्स का कमजोर होना, हड्डियों का हल्दी टूटना, थकान, कमजोरी, नींद न पूरी होना जैसे लक्षण दिख सकते हैं। ऐसे में शरीर में विटामिन डी की पूर्ति करना बहुत ही जरूरी है।
शरीर में अगर विटामिन डी की कमी होने लगे तो यह न सिर्फ जोड़ों में दर्द का कारण बन सकता है, बल्कि आपकी कई क्रियाएं प्रभावित होती है। शरीर में इस पोषक तत्व की कमी होने पर हमारा शरीर इस तरह के वॉर्निंग साइन देती है।
डायटीशियन बताती हैं कि शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर न सिर्फ हड्डियां दर्द होती हैं, बल्कि हड्डियों से जुड़ी कई तरह की परेशानियां जन्म ले सकती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
डायटीशियन बताती हैं कि शरीर की हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए विटामिन डी उतना ही जरूरी है, जितना कैल्शियम। अगर इसकी कमी हो जाए, तो कैल्शियम सही तरीके से अवशोषित नहीं हो पाएगा। ऐसे में आपकी हड्डियां, दांत कमजोर हो जाएंगे, जिससे आपका काफी दर्द हो सकता है।
शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर घाव को भरने में भी काफी ज्यादा वक्त लग सकता है। दरअसल, विटामिन डी शरीर में होने वाली सूजन और जलन को रोकने का कार्य करता है। ऐसे में इसकी कमी हो जाए, तो आपको दर्द और सूजन अधिक होगी। जिसकी वजह से घाव को भरने में देरी लग सकती है। इसके साथ ही शरीर में विटामिन डी कमी होने पर आपके मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है।
शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए आप अपने आहार में कई खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं। इन खाद्य पदार्थों में साबुत अनाज, फलियां, दालें, दूध, दही, अंडे इत्यादि शामिल हैं। इस तरह के खाद्य पदार्थों से न सिर्फ आप विटामिन डी की पूर्ति कर सकते हैं, बल्कि यह कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों की कमी जैसे- कैल्शियम, आयरन, फाइबर इत्यादि को भी दूर कर सकता है।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन डी युक्त आहार बहुत ही जरूरी है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपती परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में बिना किसी डॉक्टरी सलाह के आहार में बदलाव न करें।