Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या तिल खाने से पीरियड्स जल्दी आते हैं? जानिए किस तरह करें इसका सेवन

Sesame Seeds for Periods : तिल के बीजों का सेवन करने से पीरियड्स को नियमित किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

क्या तिल खाने से पीरियड्स जल्दी आते हैं? जानिए किस तरह करें इसका सेवन
Sesame Seeds for Periods

Written by Kishori Mishra |Updated : September 10, 2024 4:30 PM IST

Sesame Seeds for Periods : तिल स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी साबित हो सकते हैं। सर्दियों में अक्सर लोग तिल के लड्डू बनाकर खाना पसंद करते हैं। इसके सेवन से महिलाओं की परेशानियां काफी हद तक कम होती हैं। मुख्य रूप से तिल के सेवन से महिलाओं में होने वाली अनियमित पीरियड्स की परेशानी कम हो सकती है। साथ ही यह हार्मोन को बैलेंस करने में मददगार साबित हो सकता है। आयुर्वेद के हिसाब से तिल की तासीर गर्न होती है। इसलिए यह पीरियड्स को नियमित करने में प्रभावी होता है। कई लोगों को लगता है कि अगर आप तिल का सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से पीरियड्स जल्दी आ सकते हैं। क्या इस बात में सच्चाई है? आइए इस लेख में जानते हैं तिल खाने से पीरियड्स जल्दी आते ( Kya Til Khane se Period Jaldi Aata Hai ) हैं या नहीं? जानिए तिल खाने से से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से

क्या तिल खाने से पीरियड्स जल्दी आता है? - Does Sesame seeds get periods immediately if delayed

रिसर्च में बताया गया है कि तिल के बीजों का सेवन करने से पीरियड्स सर्कल प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन अगर आपका पीरियड्स नियमित रूप से हो रहा है, तो इससे किसी तरह का असर नहीं होता है। आपको इसका सेवन सही मात्रा में खाने की जरूरत होती है। अगर आप अनियमित पीरियड्स की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इस स्थिति में तिल के बीजों का सेवन करना आपके लिए सही हो सकता है। क्योंकि यह शरीर में बहुत अधिक गर्मी पैदा करता है, जिसकी वजह से पीरियड्स प्रेरित होते हैं।

Also Read : पीरियड्स से जुड़ी इन 2 समस्याओं को मामूली समझ ना करें नज़रअंदाज़, सेहत औऱ फर्टिलिटी दोनों पड़ सकती है खतरे में

Also Read

More News

पीरियड्स जल्दी लाने के लिए कैसे करें तिल का सेवन? - How to use sesame seeds for periods

पीरियड्स को जल्दी लाने के लिए या पीरियड्स को नियमित करने के लिए तिल का सेवन कई तरह से कर सकते हैं, जैसे-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  1. गर्म पानी के साथ 1 चम्मच तिल के बीजों का सेवन दिन में दो बार करें। इससे पीरियड्स समय पर होने लगेंगे।
  2. अगर आप पीरियड्स की परेशानी को कम करना चाहते हैं, तो भुने हुए या फिर सादे तिल को शहद के साथ दिन में 2 से 3 बार खाएं। इससे काफी लाभ मिल सकता है।
  3. अगर आपको अनियमित पीरियड्स की परेशानी है, तो लगातार 15 दिनों तक तिल का सेवन करें। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।

मासिक धर्म को नियमित करने के लिए आप तिल के अलावा कई अन्य चीजों जैसे- पपीता, छाछ, दही, चावल, केला, आड़ू, अनार का जूस जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।