
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : December 20, 2023 1:20 PM IST
वेट लॉस करने के लिए या फिर अपना वजन मेंटेन रखने के लिए दुनियाभर के करोड़ों लोग रोज जतन करते हैं। एक्सरसाइज करते हैं, डाइट का ध्यान रखते हैं और न जाने कितने ही घरेलू उपाय करते हैं। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड वायरल हो रहा है, जिसमें उबले हुए अंडे खाकर लोग तेजी से अपना वजन घटने का दावा कर रहे हैं। एक तरफ यह ट्रेंड लोगों में लोकप्रिय हो रहा है, तो दूसरी ओर विशेषज्ञ इसे लेकर चिंता में हैं। कितना सही है ये ट्रेंड और क्या है इसके फायदे-नुकसान चलिए जानते हैं सारी बातें विस्तार से।
दरअसल, इस वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में केवल उबले अंडे खाने से वजन तेजी से कम होता है। कुछ लोगों का दावा है कि ऐसा करने से प्रतिदिन वे केवल 900 कैलोरी का ही सेवन करते हैं। जिससे उनका वजन 22 पाउंड तक कम हो गया है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है ऐसा करना सेहत के लिए पूरी तरह से सही नहीं है।
यह बात सही है कि वेट लॉस का एक आसान तरीका है अपनी डेली डाइट में उबले हुए अंडे खाना। जी हां, उबले हुए अंडे आपको न सिर्फ पोषण देंगे, बल्कि आपकी वेट लॉस जर्नी में मददगार भी बनेंगे। शोध के अनुसार जो लोग 12 सप्ताह तक प्रतिदिन तीन उबले हुए अंडे अपनी डाइट में शामिल करते हैं उनका वजन कम होने लगता है। साथ ही उनकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं। हालांकि वजन घटाने के लिए सिर्फ अंडों पर ही निर्भर रहना खतरनाक हो सकता है। अगर आप इन्हें वजन कम करने के लिए खा रहे हैं तो उसका भी एक तरीका अपनाना जरूरी है।
विशेषज्ञों के अनुसार अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो एक दिन में तीन उबले हुए अंडे आप खा सकते हैं। अंडे में प्रोटीन काफी मात्रा में होता है, जिसके कारण इसे खाने से काफी देर तक आपका पेट भरा हुआ रहता है। विशेषज्ञों के अनुसार अंडा खाना का सबसे अच्छा समय है ब्रेकफास्ट। दरअसल, नाश्ता आपके दिन का पहला और सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है। इस समय आपको कम से कम दो उबले हुए अंडे अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए। इसके साथ ऐसे फल या सब्जी जरूर खाएं, जिनमें कार्ब और प्रोटीन कम हो। क्योंकि अंडा में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है। वहीं रात के समय आप एक अंडा खाएं। इसके साथ ही फल या सब्जी जरूर खाएं।
आहार विशेषज्ञों के अनुसार सिर्फ उबले अंडे को आप स्वस्थ और संतुलित डाइट नहीं बोल सकते। इसमें कैलोरी काफी कम और प्रोटीन ज्यादा होता है। साथ ही विटामिन ए, राइबोफ्लेविन, आयोडीन, सेलेनियम और कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं। लेकिन यह हाइली रिस्ट्रिक्टेड होता है, जिससे शरीर को पूरा पोषण नहीं मिल पाता। ऐसे में उबले अंडों के साथ एक संतुलित डाइट लेना जरूरी है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.