Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या आपको भी लगता है कि प्लांट बेस्ड डाइट से नहीं मिल सकता प्रोटीन,जानें क्या है एक्सपर्ट्स की राय

अगर सही फूड्स का चयन किया जाए तो प्लांट बेस्ड डाइट की मदद से प्रोटीन का डेली इंटेक बढ़ाया जा सकता है।

क्या आपको भी लगता है कि प्लांट बेस्ड डाइट से नहीं मिल सकता प्रोटीन,जानें क्या है एक्सपर्ट्स की राय

Written by Sadhna Tiwari |Updated : July 9, 2022 7:01 AM IST

प्लांट बेस्ड डाइट्स (plant-based diets) को अब लोग अधिक पसंद कर रहे हैं और इसे अपना भी रहे हैं क्योंकि, यह पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा है। हालांकि, प्लांट बेस्ड डाइट लेने वाले लोगों को इस बात की चिंता अक्सर होती है कि उन्हें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिल सकेगा या नहीं। क्योंकि साधारण खान-पान में प्रोटीन के लिए लोग मीट और डेयरी प्रॉडक्ट्स का सेवन करते हैं। इसीलिए, यह धारणा बन चुकी है कि अगर कोई व्यक्ति केवल प्लांट-बेस्ड डाइट लेता है और पेड़-पौधों से प्राप्त भोजन ही करेगा तो उसे प्रोटीन की कमी हो सकती है। लेकिन, अगर समझदारी से डाइट प्लान बनाया जाए और सही फूड्स का चयन किया जाए तो प्लांट बेस्ड डाइट की मदद से प्रोटीन का डेली इंटेक बढ़ाया जा सकता है।

क्या प्लांट बेस्ड डाइट से प्रोटीन मिलता है कम? (Plant based diet and proteins)

बॉलीवुड अभिनेत्री और लेखिया सोहा अली खान भी प्लांट बेस़्ड डाइट को प्रमोट करती हैं। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में  सोहा अली खान (Soha Ali Khan) कहती हैं कि, "यह केवल एक मिथक ही है कि प्लांट बेस्ड डाइट से पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं मिल पाता। लेकिन 100 ग्राम बादाम (almonds nutritional values) से जहां 21 ग्राम प्रोटीन मिलता है वहीं उसमें 15 अलग-अलग प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनमें विटामिन ई(vitamin E), मैग्नीशियम (magnesium), प्रोटीन(protein), राइबोफ्लेविन (riboflavin) और ज़िक (zinc) जैसे पोषक तत्व शामिल हैं। इसीलिए, मुझे लगता है कि अगर एक संतुलित डाइट अपनाने से हेल्थ को बेहतर बनाया जा सकता है। वहीं, बादाम, चने (chickpeas) और टोफु (tofu) जैसे शाकाहारी फूड्स की मदद से अपने रोजमर्रा के भोजन को अधिक पौष्टिक बना सकते हैं।“

Also Read

More News

[caption id="attachment_892559" align="aligncenter" width="655"] सोया से बना टोफू, दूध से बने पनीर की तरह ही हेल्दी और स्वादिष्ट होता है।[/caption]

क्यों है प्रोटीन शरीर के महत्वपूर्ण ? (Why protein in important for body)

न्यूट्रिशन एंड वेलनेस कंसल्टेंट शीला कृष्णास्वामी (Sheela Krishnaswamy, Nutrition and Wellness Consultant said) ने कहा, "प्रोटीन शरीर में नये टिश्यूज के निर्माण,  मसल्स, हार्मोन्स और एंजाइम के निर्माण के अलावा  शरीर में सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है। प्लांट बेस्ड डाइट अपनाने के बाद बहुत ही सावधानी  से ऐसे फूड्स का चयन करें जिनसे प्रोटीन प्राप्त हो सकता है। "

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

प्लांट-बेस्ड डाइट से पोषक तत्व प्राप्त करने के लिए टिप्स (Plant based diet tips)

  • बींस और दालें (Lentils), बादाम (almonds) और रागी(millets) जैसे फूड्स में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है इसीलिए उन्हें अपनी डाइट में जगह दें।
  • बादाम को हेल्दी स्नैकिंग Healthy snacking option) का अच्छा पर्याय माना जाता है।
  • अलग-अलग तरीकों से बादाम को डाइट में शामिल किया जा सकता है जैसे करी की ग्रेवी बनाने में, चटनी में और खीर या अन्य मिठाइयों में बादाम को मिलाने से प्रोटीन और हेल्दी फैट्स प्राप्त हो सकते हैं।
  • अरहर की दाल और मूंग दाल (Moong Dal) प्लांट बेस्ड प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं और उनका रोजाना सेवन किया जा सकता है।