
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : January 21, 2026 8:07 AM IST
eating eggs
Dr Saurabh Sethi answer the egg related question: क्या मैं रोज अंडे खा सकता हूं, मैं प्रेग्नेंट हूं तो क्या मैं अंडा खा सकती हूं, क्या अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? जब बात अंडे खाने की आती है तो हमारे दिमाग में सवालों की पूरी एक लिस्ट आ जाती है। अंडा खाने से जुड़े कुछ ऐसे ही सवालों का जवाब AIIMS, Harvard और Stanford से प्रशिक्षित मशहूर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर करके दिए हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-
डॉ. सौरभ सेठी का कहना है कि अंडा अगर सही मात्रा में खाया जाए तो ये वजन घटाने में मदद कर सकता है। अंडे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके शरीर के फैट को एनर्जी में तब्दील करने की शक्ति देते हैं। इससे वजन घटाने की प्रक्रिया तेज होती है। डॉक्टर का कहना है कि जो लोग वजन घटाना चाहते हैं उनके लिए अंडा खाना फायदेमंद हो सकता है।
भारत में आज भी ज्यादातर लोग अंडे खाने को कोलेस्ट्रॉल से कनेक्ट करते हैं। डॉ. सेठी बताते हैं कि ये बात पूरी तरह से मिथक है। ज्यादातर लोगों में अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है। हालांकि जिन लोगों को पहले से ही हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है अगर वो अंडा खाए तो उन्हें कुछ हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है।
नहीं, डॉ. सेठी का कहना है कि ज्यादातर लोगों को अंडा खाने के बाद किसी प्रकार की गैस या ब्लोटिंग की परेशानी नहीं होती है। लेकिन कुछ लोगों का शरीर अंडे के प्रति सेंसिटिव होता है। ऐसे लोगों को अंडा खाने के बाद गैस और ब्लोटिंग की परेशानी हो सकती है। ऐसे में अंडा खाने से पहले आपके शरीर की एलर्जी को ध्यान में जरूर रखें।
कच्चा अंडा खाने से हेल्थ को नुकसान पहुंच सकता है। डॉक्टर का कहना है कि कच्चा अंडा खाने से साल्मोनेला इन्फेक्शन का खतरा रहता है। इसलिए अंडे को हमेशा पकाकर ही खाना चाहिए। आप अंडे को उबालकर, आमलेट या सब्जी बनाकर खा सकते हैं।
इस सवाल का सीधा सा जवाब देते हुए डॉ. कहते है हां। डायबिटीज के मरीज बिना किसी मानसिक संकोच के अंडा खा सकते हैं। अंडे में लगभग जीरो कार्बोहाइड्रेट होता है। अंडा खाने से शरीर का ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है। डायबिटीज के मरीज भी डॉक्टर की सलाह के हिसाब से अपनी डाइट में अंडे को शामिल कर सकते हैं। जो डायबिटीज के मरीज ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए दवा ले रहे हैं, उन्हें अंडा खाने से पहले एक बार डॉक्टर से बात जरूर करनी चाहिए।
डॉ. सेठी कहते हैं कि अंडा को हमेशा नाश्ते में ही खाना चाहिए। अंडा नाश्ते के लिए सबसे बेहतरीन प्रोटीन सोर्स में से एक है। नाश्ते में अंडा खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। अंडे का प्रोटीन धीरे-धीरे शरीर में रिलीज होती है,इससे आपके शरीर को पूरे दिन एनर्जी मिलती है।
एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए 1 दिन में 1 से 2 अंडा खाना सुरक्षित होता है। अंडे की तासीर गर्म होती है इसलिए 1 दिन में 1-2 से ज्यादा अंडे बिल्कुल भी नहीं खाने चाहिए।
View this post on Instagram
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।