Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या कोलेस्ट्रॉल के मरीज मूंगफली खा सकते हैं? जानिए सही राय और खाने का सही तरीका

Can We Eat Peanut in High Cholesterol : कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे मरीजों को कई चीजों का सेवन करने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आपको कोलेस्ट्रॉल में मूंगफली का सेवन करना चाहिए, इस बात को लेकर कंफ्यूजन है तो इस लेख में हम आपके कंफ्यूजन को दूर करेंगे। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

क्या कोलेस्ट्रॉल के मरीज मूंगफली खा सकते हैं? जानिए सही राय और खाने का सही तरीका
Peanuts in Cholesterol

Written by Mishra Kishori |Updated : November 19, 2024 3:38 PM IST

Are peanuts good or bad for cholesterol : मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैट और प्लांट स्टेरोल होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। मूंगफली पौधे-आधारित प्रोटीन का काफी अच्छा सोर्स होते हैं, जिससे शरीर का वजन घटाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। ऐसे में मूंगफली, मूंगफली का मक्खन और मूंगफली का तेल का सेवन करना आपके लिए हेल्दी हो सकता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या कोलेस्ट्रॉल रोगियों को मूंगफली का सेवन करना चाहिए? अगर आपके मन में भी इस तरह का सवाल है, तो इस लेख में हम आपके इस सवाल का जबाव देंगे। आइए जानते हैं क्या कोलेस्ट्रॉल मरीजों को मूंगफली खाना चाहिए या नहीं?

कोलेस्ट्रॉल को कैसे प्रभावित करती है मूंगफली?

मूंगफली मोनोअनसैचुरेटेड फैट का एक स्रोत है। मोनोअनसैचुरेटेड फैट एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में असरदार साबित हो सकती हैं। मूंगफली में कई तरह के यौगिक होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को रोकने में मदद करते हैं। इन यौगिकों में रेस्वेराट्रोल, फेनोलिक एसिड, फ्लेवोनोइड्स, फाइटोस्टेरॉल इत्यादि शामिल होते हैं।

फाइटोस्टेरॉल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बेहतर बनाने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को 14% तक कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे हृदय संबंधी जोखिम कम करने में मदद मिलती है।

Also Read

More News

क्या हाई कोलेस्ट्रॉल में मूंगफली का सकते हैं?

जी हां, अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो आप मूंगफली का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि मूंगफली में मौजूद यौगिक कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को धीमा करती है। ऐसे में आप मूंगफली का सेवन कोलेस्ट्रॉल में कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इस स्थिति में आपको सीमित मात्रा में ही मूंगफली का सेवन करना है। अधिक मात्रा में मूंगफली का सेवन करने से बचें। अगर आप अधिक मात्रा में मूंगफली का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी स्थिति गंभीर हो सकती है।

कोलेस्ट्रॉल में कैसे खाएं मूंगफली?

अगर आपको कोलेस्ट्रॉल की परेशानी है, तो सीमित मात्रा में इसका सेवन करें। कोशिश करें कि पूरे दिन में एक छोटी मुट्ठी भर या 2 बड़े चम्मच मूंगफली के बटर का सेवन करें। इससे अधिक मूंगफली का सेवन न करें। इसके अलावा आप मूंगफली को कई तरह से अपने आहार में चुन सकती हैं, जैसे-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • कच्ची या भुनी हुई मूंगफली का सेवन करें।
  • मूंगफली और थोड़ी मात्रा में नमक से बना पीनट बटर खाएं
  • मूंगफली का सेवन आप तेल के रूप में भी कर सकते हैं।

ध्यान रखें कि पाम ऑयल और पाम कर्नेल ऑयल में अनसैचुरेटेट फैट होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में इस तरह के मूंगफली के तेल का सेवन न करें, जिसमें पाम ऑयल मिक्स किया हुआ हो।