
Also Read
The battle between a healthy and fatty liver is not merely physiological; it is a testament to lifestyle choices and their profound impact on human health. While genetics may predispose individuals to certain liver conditions, lifestyle modifications wield significant influence. Regular exercise is the frontline defence against fatty liver disease, which further tilts the scales in favour of liver health.
लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। यह खून में मौजूद टॉक्सिंस को शरीर से बाहर निकालने में मदद करने के साथ ही प्रोटीन का निर्माण कर कैमिकल्स को डिटॉक्सिफाई करता है। आमतौर पर खराब खानपान लिवर संबंधी बीमारियों जैसे कि लिवर इंफेक्शन, फैटी लिवर, हेपेटाइटिस और लिवर डैमेज का कारण बनता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप जो भी खाएं बहुत सोच समझकर खाएं। आज हम आपको फूड की एक ऐसी लिस्ट बता रहे हैं जो लिवर के लिए अच्छी और बुरी हो सकती हैं। इन्हें पढ़का आप अपने खानपान में बदलाव कर सकते हैं।
1. लिवर को हेल्दी रखने में गाजर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। क्योंकि गाजर में विटामिन ए होता है जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके साथ ही गाजर में बीटा-कैरोटीन की उच्च मात्रा भी होती है जो लिवर को ठीक से काम करने में मदद करती है।
2. हल्दी सिर्फ एक मसाला नहीं बल्कि औषधिय गुणों का भंडार है। इसके सेवन से लिवर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। हल्दी बाइल जूस का उत्पादन करती है जो स्वाभाविक रूप से लिवर को डिटॉक्स कर गंदगी को शरीर के बाहर निकालने में मदद करती है।
3. भले ही कॉफी में कैफीन होता है इसके बावजूद ये लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कॉफी सूजन को कम करती है और एंटीऑक्सिडेंट के स्तर को बढ़ाती है, जिससे लिवर संबंधी कमजोरियां दूर होती हैं और लिवर मजबूत होता है। अध्ययनों बताते हैं कि कॉफी लिवर के लिए ढाल का काम करती है।
4. ब्लूबेरी भी लिवर हेल्थ में बहुत रोल प्ले करती है। ब्लूबेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट एंथोसायनिन लिवर संबंधी रोगों को दूर कर इसे स्वस्थ रखने में मदद करती है। यदि आप चाहते हैं कि आपका लिवर स्वस्थ रहे तो नियमित रूप से इसका सेवन करें।
5. अदरक के सेवन से भी लिवर संबंधी बीमारियों से बचा जा सकता है। जब आप अदरक का सेवन करते हैं तो इसमें मौजूद तत्व लिवर के एंजाइम को सक्रिय करते हैं और लिवर को हेल्दी बनाते हैं। अदरम में कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं जो लिवर को मजबूत बनाते हैं।
6. ग्रीन टी का सेवन भी आपके लिवर के लिए बहुत फायदेमंद है। एक जापानी अध्ययन के अनुसार लोग नियमित रूप से 5-10 कप ग्रीन टी का सेवन करते हैं, उनकी लिवर हेल्थ अन्य लोगों की तुलना में बेहतर रहती है। एक अन्य अध्ययन में यह पाया गया कि जो लोग ग्रीन टी पीते हैं उनमें लिवर कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है।
1. एल्कोहल और धूम्रपान का सेवन लिवर डैमेज समेत लिवर बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए जितना हो इन चीजों से दूरी बनाए रखें।
2. शुगरी फूड का सेवन भी कम से कम करें। कैंडी, कुकीज़, सोडा और फ्रूट जूस के सेवन को कम से कम रखें।
3. फ्राइड फूड, स्पासी फूड और हाई कैलोरी फूड का सेवन भी न मात्र करें।
4. वाइट ब्रेड, पास्ता, रेड मीट और मैदे को सेवन भी लिवर को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए इनके सेवन से बचें।