
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : November 28, 2025 9:11 AM IST
High Blood Sugar
Can Sugar Patient Eat Methi : मेथी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है। सर्दियों के मौसम में लोग मेथी के परांठे भी काफी पसंद करते हैं। हरी मेथी और मेथी दाना दोनों ही काफी सेहतमंद होती है, इस वजह से मेथी का इस्तेमाल कई आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने में भी किया जाता है। इसके अलावा, जिन लोगों को शुगर की समस्या होती है, उनके लिए यह विशेषकर लाभकारी होती है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो मेथी ब्लड शुगर को कम करती है। लेकिन इसके सेवन को लेकर शुगर के मरीजों में कई सवाल होते हैं, जैसे मेथी का सेवन कैसे करना चाहिए, कितना करना चाहिए और कब करना चाहिए आदि। इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि मेथी खाने से शुगर कैसे कम होती है और इसके सेवन का सही तरीका क्या है। तो आइए जानते हैं।
बता दें कि डायबिटीज या शुगर एक ऐसी बीमारी है, जो लाइफस्टाइल से जुड़ी हुई है। अगर आप समय पर नहीं खाते हैं, अनहेल्दी खाते हैं तो इससे शुगर के बढ़ने-घटने का जोखिम काफी बढ़ जाता है। ऐसे में खान-पान को लेकर काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। मेथी की बात करें, तो मेथी तेजी के साथ शुगर कम करती है। ऐसे में मेथी का सेवन करना लाभकारी होगा या नहीं, यह जानना काफी जरूरी है।
डॉक्टर्स की मानें, तो डायबिटीज में मेथी का सेवन लाभकारी और सुरक्षित होता है, क्योंकि शुगर पेशेंट्स के लिए मेथी के ढेर सारे फायदे हैं। यह फाइबर से भरपूर होती है, जो कार्ब्स के अवशोषण को धीमा करती है। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इससे अलावा, मेथी के सेवन से इंसुलिन सेंसिटिविटी भी सुधरती है। ऐसे में शुगर की समस्या में मेथी का सेवन करना पूरी तरह से सुरक्षित रहता है।
बता दें कि किसी भी चीज की अति नुकसानदायक साबित होती है। बात जब शुगर पेशेंट्स की हो, तो उन्हें हर चीज बहुत सोच समझकर और सही मात्रा में खानी होती है। मेथी की बात करें, तो यह भी सीमित मात्रा में ही खानी चाहिए, अगर आप ज्यादा मात्रा में मेथी खाते हैं, तो इससे शुगर बहुत कमभी हो सकती है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो आमतौर पर मेथी का सेवन बहुत कम मात्रा में करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आप एक-दो चम्मच मेथी दाने का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने के लिए रात को एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच मेथी दाना भिगो दें और सुबह कोइस पानी को छानकर पी लें।
मेथी दाने के पानी के अलावा, मेथी को अंकुरित करके भी खाया जा सकता है। इसके लिए मेथी दाने को पहले भिगोकर रखें। फिर इस भीगी हुई मेथी के दानों को एक कपड़े में बांधकर रख दें और अगली सुबह जब ये अंकुरित हो जाएं, तो फिर इसे सुबह को खाली पेट खाया जा सकता है।
आप चाहें तो मेथी के पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए मेथी दानों को पीसकर एक पाउडर तैयार कर लें। अब इस पाउडर की एक चम्मच एक गिलास गर्म पानी में मिलाएं और खाली पेट पिएं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।