
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Medically Verified By: Dr. K. S. Somasekhar Rao
Coffee and heart health
Coffee and Heart Health: हम में से कई लोग दिन की शुरुआत 1 कप कॉफी के साथ करते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, तो बिना कुछ खाए पिए सीधे कॉफी पी लेते हैं ताकि नींद जल्दी खुले और शरीर में ऊर्जा महसूस हो। लेकिन क्या आपने कभी कॉफी पीने के बाद दिल की धड़कन तेज होने या घबराहट महसूस की है? अगर हां, तो इसकी वजह कॉफी में मौजूद कैफीन हो सकती है। हालांकि, यह असर हर व्यक्ति में एक जैसा नहीं होता।
यशोदा हॉस्पिटल्स में सीनियर कंसल्टेंट मेडिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, हेपेटोलॉजिस्ट और क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. के. एस. सोमशेखर राव का कहना है कि सुबह खाली पेट कॉफी पीने से कुछ लोगों में थोड़ी देर के लिए हार्ट रेट बढ़ सकता है। कैफीन नर्वस सिस्टम को उत्तेजित करता है, इसलिए जो लोग कैफीन के प्रति अधिक संवेदनशील हैं या जिन्हें पहले से एंग्जायटी, एसिड रिफ्लक्स या हार्ट रिदम से जुड़ी समस्या है, उनमें दिल की धड़कन तेज होना, घबराहट या बेचैनी महसूस हो सकती है। हालांकि, ज्यादातर स्वस्थ लोगों में यह असर हल्का और कुछ समय के लिए ही रहता है।

कॉफी में मौजूद कैफीन एक नैचुरल स्टिमुलेंट है, जो सेंट्रल नर्वस सिस्टम को एक्टिव करता है। इससे शरीर में एड्रेनालिन हार्मोन का स्तर बढ़ सकता है, जिसके कारण कुछ समय के लिए हार्ट रेट बढ़ना या धड़कन तेज महसूस होना संभव है। मुख्य रूप से खाली पेट कॉफी पीने पर यह प्रभाव कुछ लोगों में अधिक महसूस हो सकता है।
नहीं। डॉ. राव के अनुसार, ज्यादातर स्वस्थ वयस्कों के लिए दिन में एक कप कॉफी सुरक्षित मानी जाती है। लेकिन इसका असर व्यक्ति की कैफीन सहन करने की क्षमता (Caffeine Tolerance), कॉफी की मात्रा और उसकी स्ट्रेंथ पर निर्भर करता है। जो लोग रोजाना कॉफी पीते हैं, उनमें यह प्रभाव अपेक्षाकृत कम हो सकता है।
यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, अधिकांश हेल्दी वयस्कों के लिए प्रतिदिन लगभग 400 मिलीग्राम कैफीन यानि लगभग 4-5 कप कॉफी पीना सुरक्षित माना जाता है।
अगर आपको पहले से हार्ट रिदम की समस्या, हाई ब्लड प्रेशर, एंग्जायटी डिसऑर्डर, एसिड रिफ्लक्स (GERD) या बार-बार धड़कन तेज होने की शिकायत रहती है, तो खाली पेट कॉफी पीने से बचना बेहतर हो सकता है। ऐसे लोगों को अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही कैफीन की मात्रा तय करनी चाहिए।

खाली पेट अगर आप कॉफी पी रहे हैं, तो कुछ बातों पर जरूर ध्यान दें जैसे-
ध्यान रखें कि अगर आपको कॉफी पीने के बाद हर बार तेज धड़कन, सीने में दर्द, चक्कर आना, सांस फूलना या लंबे समय तक धड़कन असामान्य महसूस हो, तो इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज न करें। यह किसी अन्य हृदय संबंधी समस्या का संकेत भी हो सकता है, इसलिए तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।
Disclaimer : खाली पेट सुबह कॉफी पीने से कुछ लोगों में थोड़ी देर के लिए हार्टबीट बढ़ सकती है, लेकिन अधिकांश स्वस्थ लोगों में यह प्रभाव हल्का और अस्थायी होता है। यदि आपको कॉफी पीने के बाद बार-बार घबराहट, धड़कन तेज होना या अन्य असुविधा महसूस होती है, तो नाश्ते के बाद कॉफी पीना और कैफीन की मात्रा कम करना बेहतर विकल्प हो सकता है।