क्या डायबिटीज में पपीता खाना चाहिए? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Is Papaya Good for Diabetes : पपीता स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। इसके सेवन से कई तरह की परेशानी कम होती है, लेकिन क्या डायबिटीज मरीजों के लिए पपीता हेल्दी होता है? आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 8, 2025 9:36 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Kamini Sinha

Is Papaya too High in Sugar : डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। उन्हें मुख्य रूप से फाइबर से भरपूर आहार लेने की सलाह दी जाती है। वहीं, कार्ब्स युक्त आहार का सीमित मात्रा में सेवन करने के लिए कहा जाता है। वहीं, पपीते की बात करें, तो पपीता पाचन के लिए काफी अच्छा होता है। लेकिन क्या यह डायबिटीज मरीजों के लिए हेल्दी ऑप्शन है? क्या डायबिटीज मरीज पपीता खा सकते हैं? अगर आपके मन में इस तरह के सवाल हैं, तो आइए जानते हैं क्या हम डायबिटीज में पपीता खा सकते हैं? आइए इस लेख में डायटीशियन कामिनी कुमारी से जानते हैं डायबिटीज में पपीता खा सकते हैं या नहीं?

क्या डायबिटीज में खा सकते हैं पपीता?

पपीता एक ऐसा फल है, जो स्वाद में मीठा होता है। मीठे फलों के सेवन से शुगर लेवल बढ़ सकता है, ऐसी सोच के चलते कई लोग पपीता खाने से कतराते हैं। लेकिन आपको बता दें कि फलों को एक हेल्दी फूड माना जाता है, जिसे आप सीमित मात्रा में अपने आहार में जोड़ सकते हैं। 

वहीं, पपीते की बात करें तो यह फाइबर, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और ई होते हैं। इसके अलावा यह मैग्नीशियम और पोटेशियम का भी अच्छा सोर्स होता है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकते हैं। 

कितना होता है शुगर? - यूएसडीए के अनुसार एक कप ताजा पपीते में लगभग 11 ग्राम शुगर होता है। ऐसे में यह डायबिटीज मरीजों के लिए सही माना जाता है। वहीं, इसके सेवन से शरीर का वजन भी कंट्रोल हो सकता है। हालांकि, इसका सेवन सीमित रखें।

हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव  - मीडियम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) के कारण पपीता डायबिटीज रोगियों के लिए एक सही विकल्प माना जाता है। पपीते में शुगर कम होता है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, पपीते का शरीर पर हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव हो सकता है। इस फल में फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट हैं और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में प्रभावी होता है। 

पपीता खाने के कुछ अन्य फायदे

पपीता खाने से न सिर्फ आपका वजन कम हो सकता है, बल्कि इसके सेवन से कई अन्य तरह की दिक्कतें दूर हो सकती हैं, जैसे-

वजन करे कम - पपीता आपके शरीर के बढ़ते वजन को कम कर सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर होता है। वहीं, यह आपके भूख को कंट्रोल करता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। इससे वजन तेजी से कम हो सकता है। 

पाचन करे दुरुस्त - पपीता आपके पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। इससे गैस, ब्लोटिंग और कब्ज की दिक्कतों को कम करने में मदद मिल सकती है। 

स्किन को रखे हेल्दी - पपीता स्किन के लिए भी हेल्दी विकल्प होता है। इसमें मौजूद गुण रिंकल्स, फाइन-लाइंस, दाग-धब्बों इत्यादि को दूर करने में प्रभावी हो सकते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।