
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : May 27, 2026 4:12 PM IST
Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja
mango for diabetes patients
Mango for Diabetic Patients: आम खाना किसे पसंद नहीं होता है? आम ज्यादातर लोगों का पसंदीदा फल होता है। लेकिन, आम काफी मीठा फल है। इसलिए जिन लोगों को डायबिटीज है, उनके मन में यह सवाल जरूर होता है कि वे आम खा सकते हैं या नहीं? वे एक दिन में कितने आम खा सकते हैं? ताकि ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहे और डायबिटीज की वजह से उनकी दिक्कतें न बढ़े। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि डायबिटीज रोगी भी आम खा सकते हैं, लेकिन बेहद कम मात्रा में ताकि ब्लड शुगर लेवल न बढ़े।आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि आम खाने से डायबिटीज रोगियों को क्या फायदे होते हैं?
आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम सिर्फ स्वाद में ही नहीं, पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसमें कई विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। जैसे-
डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं, "जी हां, डायबिटीज में आम खाना सुरक्षित होता है। लेकिन, डायबिटीज रोगियों को आम का सेवन कम कमात्रा में करना चाहिए। दरअसल, आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लगभग 50 से 60 होता है, इसका मतलब है कि आम खाने से ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता है। लेकिन, ज्यादा मात्रा में आम खाने से ब्लड शुगर का स्तर प्रभावित हो सकता है।"
डायबिटीज रोगी को अधिक मात्रा में आम खाने से परहेज करना चाहिए। अगर आपको डायबिटीज है, तो आप एक दिन में एक छोटा आम खा सकते हैं। अगर आम का आकार बड़ा है, तो आपके लिए आधा आम खाना सुरक्षित हो सकता है। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा और आपकी सेहत भी बेहतर बनी रहेगी।
अगर डायबिटीज रोगी सीमित मात्रा में आम का सेवन करें, तो इससे उन्हें लाभ मिल सकता है।
अगर आप डायबिटीज रोगी हैं और आम खाने के शौकीन हैं, तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। जैसे-
Disclaimer: डायबिटीज रोगी आम खा सकते हैं। लेकिन, इन लोगों को आम का सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए। ज्यादा आम खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है और डायबिटीज रोगियों की दिक्कत बढ़ सकती है। वहीं, आपको खाली पेट आम खाने से परहेज करना चाहिए। अगर आम खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, तो एक बार डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें।