क्या डायबिटीज में केला खा सकते हैं? जानिए क्या कहती हैं डायटीशियन

Can Eating Bananas Increase Blood Sugar : डायबिटीज मरीजों को अक्सर मीठा खाने से मना किया जाता है, इसलिए कई बार मीठे फलों को लेकर भी मरीजों के मन में सवाल रहता है कि क्या डायबिटीज में केला खा सकते हैं? आइए जानते हैं इस सवाल का जबाव-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : August 19, 2025 9:31 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Kamini Sinha

Does banana raise blood sugar quickly : केला स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है, लेकिन स्वाद में मीठा होने की वजह से अक्सर डायबिटीज मरीज इसे खाने से कतराते हैं। लेकिन क्या वाकई में केला खाना स्वास्थ्य के लिए हेल्दी नहीं होता है? क्या सच में केला खाने से शुगर लेवल बढ़ता है? इन सब सवालों का जबाव हम आपको इस लेख में देंगे। इस बारे में जानकारी के लिए हमने डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से बातचीत की है। आइए डायटीशियन से जानते हैं क्या डायबिटीज में केला खा ( Kya Sugar me Kela Khana Chahiye ) सकते हैं?

क्या शुगर में केला खा सकते हैं?

डायटीशियन का कहना है कि आप डायबिटीज में केला खआ सकते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से आपके स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। 

दरअसल, केला भले ही आपके ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है, लेकिन यह काफी धीमा प्रोसेस है। क्योंकि इनमें फाइबर की मात्रा होती है, जो शुगर के अवशोषण को धीमा कर देती है। हालांकि, पके केले का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) कच्चे केले की तुलना में अधिक होता है, फिर भी पके केले का जीआई मध्यम माना जाता है यानी यह ब्लड शुगर में तेजी से वृद्धि के बजाय धीमा करता है।

फाइबर की होती है अच्छी मात्रा - केले में फाइबर की काफी अच्छी मात्रा होती है, खासकर कच्चे केले में पाया जाने वाला रेजिस्टेंस स्टार्च शुगर मरीजों के लिए सही होता है। फाइबर शुगर के पाचन और अवशोषण को धीमा कर देता है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर तेजी से नहीं बढ़ता है। 

ग्लाइसेमिक इंडेक्स - एक पके केले का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लगभग 51 होता है, जिसे मध्यम माना जाता है। इसका मतलब है कि यह शुगर लेवल बढ़ा सकता है, लेकिन इससे कोई भारी नुकसान होने की संभावना नहीं है। इसलिए आप केला खा सकते हैं. लेकिन सही मात्रा में ही इसका सेवन करें। अधिक मात्रा में इसका सेवन आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।

एक दिन में कितना केला खा सकते हैं डायबिटीज मरीज? - How many bananas can a diabetic eat a day

अगर आप डायबिटीज में केला खाना चाहते हैं, तो इसपर थोड़ा सा विचार करने की जरूरत है। जब आप केलों की बात करते हैं, तो एक डायबिटीज रोगी को कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत होती है। केला पका हुआ कितना है, उसका आकार कितना और उसमें फ्रुक्टोज स्तर के कारण भोजन का कॉम्बिनेशन कितना होना चाहिए। 

क्योंकि केला जितना अधिक पका होगा, उसमें चीनी की मात्रा उतनी ही अधिक होगी। केला जितना हरा होगा, उसमें चीनी की मात्रा उतनी ही कम होगी। इसलिए कोशिश करें कि ज्यादा पका हुआ केला न खाएं। वहीं, थोड़ा कच्चा केला दिन में आप एक खा सकते हैं, यह आपके लिए सुरक्षित होता है। 

कच्चे केलों में रेजिस्टेंस स्टार्च भी होता है, जो कार्बोहाइड्रेट का एक रूप है जो छोटी आंत में पचता नहीं है। इसके बजाय, यह बड़ी आंत में फर्मेंटेड होता है, इससे आंत स्वस्थ रहते हैं। वहीं, शुगर लेवल भी मेंटेन रहता है। आप लंबे समय तक कच्चे केले का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद तक शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source