
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : August 23, 2025 7:33 AM IST
Medically Verified By: Kamini Sinha
Can Diabetic Patient Eat Dates
Can Diabetic Patient Eat Dates : आज के समय में लोगों को कई तरह की परेशानियां होने लगी हैं, जिसमें डायबिटीज की परेशानी होना काफी कॉमन है। डायबिटीज की समस्याओं से जूझ रहे लोगों को मीठा न खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इससे शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे कई तरह की परेशानियां होने की संभावना रहती है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या शुगर में खजूर खा सकते हैं? क्योंकि इसका स्वाद मीठा होता है, जिसकी वजह से अधिकतर लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या इसे खा सकते हैं या नहीं? इस लेख में हम आपको शुगर में खजूर खा सकते हैं या नहीं, इस बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए डाइट मंत्रा क्लिनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से जानते हैं क्या शुगर में खजूर खा सकते हैं या नहीं?
खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकता है। लेकिन सीमित मात्रा में खाने पर इनका ग्लाइसेमिक लोड (जीएल) भी कम होता है। ग्लाइसेमिक लोड किसी भी आहार की एक सामान्य सर्विंग में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को दर्शाता है और खजूर के मामले में इसकी थोड़ी मात्रा का ब्लड शुगर का बहुत कम प्रभाव पड़ सकता है। अगर आप शुगर में खजूर का सेवन कर रहे हैं, तो इसकी मात्रा सीमित करें। अधिक मात्रा में इसके सेवन से शुगर स्तर बढ़ सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में कुछ जरूरी बातें-
ग्लाइसेमिक इंडेक्स Vs ग्लाइसेमिक लोड - खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है, लेकिन कम मात्रा में सेवन करने से उनके ग्लाइसेमिक लोड को संतुलित किया जा सकता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक से स्पाइक नहीं होता है।
फाइबर की होती है अच्छी मात्रा - खजूर में मौजूद फाइबर शुगर के अवशोषण को धीमा करने में मदद करता है, जिससे ब्लड शुगर के स्तर पर इसका तत्काल प्रभाव कम होता है।
पोषक तत्वों से होते हैं भरपूर - खजूर कई प्रकार के पोषक तत्व प्रदान करते हैं, जो डायबिटीज के आहार को पूरक बना सकते हैं, इसके सेवन से हार्ट हेल्थ, पाचन और अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को दूर करने में मदद मिल सकती है।
सही पोर्शन में करें सेवन - अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है, तो दिन में 1 से 2 खजूर खाएं। सही मात्रा में खजूर के सेवन से शुगर लेवल स्पाइक नहीं होता है।
प्रोटीन या हेल्दी फैट को डाइट में करें शामिल - खजूर को प्रोटीन या हेल्दी फैट के साथ मिलाने से ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद मिल सकती है। मतलब आप इसका सेवन ड्राईफ्रूट्स या फिर अन्य फैट के साथ करते हैं, तो यह लाभकारी हो सकता है।
ब्लड शुगर लेवल होगा कंट्रोल - खजूर खाने के बाद हमेशा अपने ब्लड शुगर लेवल की जांच करें। खासकर जब आप पहली बार खजूर खा रहे हैं, तो आपका शरीर कैसे प्रतिक्रिया करता है। इस बात पर ध्यान दें।
साबुत खजूर खाएं - खजूर के सिरप या कैंडी जैसे प्रोसेस्ड रूप में न खाएं। इसमें अतिरिक्त चीनी हो सकती है। इससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।