Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Is Watermelon Good For Diabetes: गर्मियां आ गई हैं और इस मौसम में अधिकतर लोग तरबूज खाना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। दरअसल, तरबूज में 90% तक पानी होता है, जिसकी वजह से यह शरीर को हाइट्रेड रखता है। साथ ही, इसे खाने से आप पूरा दिन तरोताजा भी महसूस करते हैं। लेकिन तरबूज स्वाद में मीठा होता है, इसलिए अक्सर कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि डायबिटीज में तरबूज खा सकते हैं या नहीं? क्या तरबूज खाने से डायबिटीज रोगियों का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है? अगर आप भी इन्हीं सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं, तो आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि क्या डायबिटीज के मरीज तरबूज खा सकते हैं या नहीं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से बातचीत की।
जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उन्हें अक्सर चीनी वाले पदार्थों या अन्य मीठे पदार्थों का सेवन करने के लिए मना किया जाता है। तरबूज एक स्वास्थ्यवर्धक फल है लेकिन यह मीठा भी होता है। चूंकि, डायबिटीज के मरीजों को ग्लाइसेमिक इंडेक्स की अधिकता वाले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसलिए तरबूज का सेवन भी उन्हें सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। आपको बता दें कि तरबूज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लगभग 70 से 72 के बीच होता है। लेकिन तरबूज में पानी और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, इसलिए डायबिटीज के मरीज सीमित मात्रा में तरबूज का सेवन कर सकते हैं। अगर आप 120 ग्राम तक तरबूज खाते हैं तो इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स करीब 5 से 6 रह जाता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज तरबूज खा सकते हैं।
यदि आपको डायबिटीज है, तो आप एक दिन में करीब 100 से 150 ग्राम तरबूज खा सकते हैं। इससे ज्यादा मात्रा में तरबूज का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा, डायबिटीज के मरीजों को तरबूज के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि तरबूज के जूस में फाइबर की मात्रा कम पाई जाती है, जिससे ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।