क्या डायबिटीज के मरीज लीची खा सकते हैं? जानिए ब्लड शुगर पर कैसे असर करता है ये फल

Litchi In Diabetes: लीची ज्यादातर लोगों को पसंद होती है। लेकिन डायबिटीज में लीची खाना सुरक्षित है या नहीं? आइए, जानते हैं एक्सपर्ट  से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : June 28, 2025 7:19 PM IST

Can Litchi Increase Blood Sugar: कई लोग गर्मियों के मौसम का इंतजार बेसब्री से करते हैं। क्योंकि इस दौरान उनको रसीले फल का स्वाद चखने का मौका मिलता है। आम, तरबूज, खरबूजा, लीची जैसे फलों में पानी की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है, जो लंबे समय तक शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। ऐसे ही लीची भी एक ऐसा फल है, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। लेकिन इसका अधिक सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए मुसीबत का कारण बन सकता है। क्योंकि लीची में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत अधिक होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के स्वास्थ्य को और अधिक खराब कर सकता है। अगर आपको भी डायबिटीज है और आपको लीची खाना खूब पसंद है, तो आज हम इस लेख के माध्यम से एक्सपर्ट द्वारा बताएंगे कि आपको लीची का सेवन करना चाहिए या नहीं और लीची खाते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं क्या डायबिटीज के मरीज गर्मियों में लीची का सेवन कर सकते हैं या नहीं। 

क्या डायबिटीज के मरीज लीची खा सकते हैं?

डायटीशियन अबर्ना माथीवानन के मुताबिक, गर्मियों में डायबिटीज के मरीज लीची का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, शुगर पेशेंट्स को लीची का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, लीची का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, जो डायबिटीज के मरीजों की परेशानियों को और अधिक बढ़ा सकता है। साथ ही, इसमें नेचुरल शुगर की मात्रा भी ज्यादा होती है। ऐसे में यदि आपको भी लीची का सेवन करना बहुत ज्यादा पसंद है, तो आपको इसका सेवन कुछ बातों का ध्यान रखकर करना चाहिए।  हेल्थ एक्सपर्ट बता रहे हैं कि आप लीची का सेवन कब-कब और कितनी मात्रा में कर सकते हैं।

लीची खाते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप डायबिटीज के पेशेंट है, तो आपको लीची का सेवन समय को ध्यान में रखकर करना चाहिए। अगर आप लीची खाना चाहते हैं, तो ध्यान रखें इसको रात को सोने से पहले और सुबह खाली पेट बिल्कुल भी ना खाएं। हालांकि, आप लीची का सेवन खाना खाने के बाद दोपहर में कर सकते हैं। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए लीची खाने का बिल्कुल परफेक्ट टाइम है। अगर आपका डायबिटीज बहुत अधिक बढ़ा हुआ है। लेकिन आप लीची का सेवन भी करना चाहते हैं, तो इससे पहले 3 से 4 फाइबर युक्त चीजों का सेवन करके ही आप दो से तीन लीची का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, लीची खाने से पहले फाइबर युक्त चीजों का सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ता नहीं है और आपके लिए लीची का सेवन करना और भी अधिक आसान हो जाता है।

ज्यादा लीची खाने के नुकसान

  • अगर आपको डायबिटीज हैं, तो आपको ज्यादा लीची का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन करने से आपके वजन में वृद्धि हो सकती है। साथ ही यह स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं को बढ़ा सकता है
  • ज्यादा लीची का सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। क्योंकि लीची में ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकता है। साथ ही आपको शुगर स्पाइक भी हो सकती है और  यह स्वास्थ्य से संबंधित कई समस्याओं को भी बढ़ा सकता है।
  • लीची में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसलिए अगर आपको डायबिटीज हैं, तो आपको लीची का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। क्योंकि इसका अधिक सेवन करने से आपको दस्त, उल्टी आदि की समस्या भी हो सकती है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।