क्या डायबिटीज में खा सकते हैं गोंद कतीरा? जानिए खाने का सही तरीका

Gond Katira For High Blood Sugar : गोंद कतीरा स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होती है। लेकिन क्या डायबिटीज में इसका सेवन कर सकते हैं? आइए इस लेख में जानते हैं-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : September 11, 2024 5:25 PM IST

Gond Katira for High Blood Sugar : गोंद कतीरा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके सेवन से पाचन शक्ति में सुधार हो सकता है। साथ ही यह वेट लॉस में असरदार हो सकता है। लेकिन डायबिटीज में इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है या नहीं, इस विषय को लेकर कई लोगों में कंफ्यूजन है। अगर आपको भी इस बात को लेकर कंफ्यूजन है, तो इस लेख में हम आपके इस कंफ्यूजन को दूर करेंगे। आइए जानते हैं क्या डायबिटीज के मरीज गोंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं या नहीं?

क्या डायबिटीज पेशेंट खा सकते हैं गोंद कतीरा? - Can Diabetic Patient Eat Gond Katira

गोंद कतीरा पेड़ से निकलने वाला एक जेली पदार्थ है, जिसे कुछ दिनों तक पानी में भिगोकर रखा जाता है, जिसके बाद यह बनकर तैयार होता है। यह काफी लाभकारी होता है। डायबिटीज मरीजों के लिए भी गोंद कतीरा काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, अधिकतर एक्सपर्ट डायबिटीज मरीजों लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स का सेवन करने की सलाह देते हैं। ऐसे में गोंद अगर आपका शुगर लेवल हाई है, तो लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स का सेवन करें।

गोंद कतीरा की बात करें, तो इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जो आपके शरीर में शुगर स्पाइक नहीं होने देता है। इसके साथ ही इसमें फाइबर की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो आपके पाचन शक्ति को बढ़ावा देता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है, जिससे आपका वजन तेजी से कम हो सकता है। ऐसे में डायबिटीज से पीड़ित मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं।

Also Read : ठंड के मौसम में ब्लड शुगर लेवल क्यों हो जाता है हाई

गोंद कतीरा के सेवन का सही तरीका - Right Ways to Eat Gond Katira

गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है। इसलिए अधिकतर लोग गर्मियों में इसका सेवन करना पसंद करते हैं, लेकिन आप किसी  भी सीजन में इसका सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके सेवन का तरीका-

सादे पानी के साथ मिक्स करके : रात के समय गोंद कतीरा के छोटे से टुकड़े को पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह यह काफी फूल जाएगा, जिसके बाद इसे पानी में घोलकर पी सकते हैं। बचे हुए गोंद कतीरा को आप स्टोर करके रख सकते हैं।

दूध और गोंद कतीरा : पानी में भिगोए हुए गोंद कतीरा को दूध के साथ मिक्स करके खाएं। यह काफी हेल्दी होता है। साथ ही वेट लॉस से लेकर ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है।

गोंद कतीरा और मिश्री : पानी में मिश्री और गोंद कतीरा को घोलकर भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। चाहे, तो थोड़ा सा नींबू का रस एड करके इसका सेवन करें।

सुबह-सुबह गोंदकतीरा के सेवन से दिनभर एनर्जी बनी रहती है। इसके साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जिससे वजन भी कंट्रोल रहता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source