Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Can Diabetics Eat Guava: अमरूद एक ऐसा फल है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक का फेवरेट होता है। सर्दियां शुरू होते ही बाजार में अमरूद मिलने लगता है। कुछ लोग अमरूद पर चाट मसाला या काला नमक छिड़क कर खाना पसंद करते हैं। यह न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम, लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके नियमित सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और हार्ट हेल्थ में भी सुधार हो सकता है। साथ ही, यह पाचन और आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। अमरूद स्वाद में मीठा होता है, इसलिए अक्सर कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि डायबिटीज में अमरूद खा सकते हैं या नहीं? आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से –
डायबिटीज के मरीजों को ऐसी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है, जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो। अमरूद एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फल है, जिसके कारण यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। यह पेट में धीरे-धीरे अवशोषित होता है और ग्लूकोज के स्तर को तेजी से बढ़ने नहीं देता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन-सी, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो डायबिटीज को मैनेज करने में सहायक हैं। जर्नल ऑफ क्लीनिकल एंड रिसर्च में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमरूद का छिलका उतारने के बाद इसका सेवन करना लो ब्लड शुगर को करंट करने के लिए काफी फायदेमंद है। इतना ही नहीं, अमरूद में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, जिससे इसका सेवन से करने से वजन भी नहीं बढ़ता है। इसके नियमित सेवन से इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए अमरूद का सेवन बिलकुल सुरक्षित है। इसके सेवन से ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही, यह इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकता है। हालांकि, डायबिटीज रोगियों को अमरूद का सेवन करने से पहले कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। अमरूद में नैचुरल शुगर होता है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। सुबह नाश्ते में इसका सेवन करने से डायबिटीज में फायदा मिल सकता है। इसके अलावा, अमरूद के पत्तों की चाय पीने से भी ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।