
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 25, 2018 6:26 PM IST
दिल की बीमारियां आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर बहुत ज़्यादा प्रभाव डाल सकती है। हालांकि इन बीमारियों के बाद भी मरीज़ एक साधारण ज़िंदगी जी सकता है लेकिन अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको कुछ बातों का खास ख़्याल भी रखना होता है। सर्दियों में दिल को अगर रखना चाहते हैं हेल्दी, तो थोड़ा-सी एक्सट्रा देखभाल कीजिए अपने दिल की। तरीके हम बताते हैं...
खाने में कम करें नमक की मात्रा
जी हां, नमक के कम सेवन से आपको दिल की सेहत सुधारने में भी मदद होती है। लेकिन नमक खाना पूरी तरह बंद ना करें। अपने डायटिशन से बात करें और उनसे विचार करके ही अपने भोजन में नमक की मात्रा तय करें। ज़्यादा नमक की तरह ही कम नमक खाना भी दिल के लिए अनहेल्दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि एक वयस्क व्यक्ति को रोजाना 5 ग्राम से कम नमक खाना चाहिए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आप अपने भोजन में नमक की मात्रा तय करें।
डायट में शामिल करें ड्राई फ्रूट्स
ड्राई फ्रूट्स पौष्टिक होने के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी बेहतरीन हैं। ये ओमेगा 3 फैट्स इसका एक स्रोत हैं। फैटी एसिड में सैचुरटेड फैट कम और पॉलि सैचुरटेड फैट अधिक होते हैं, जो हार्ट अटैक को रोकते हैं। चूंकि ब्लड प्रेशर दिल की बीमारियों का ख़तरा कम होता है। यह ब्लड प्रेशर को भी मेंटेंन करने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर बढ़ने नहीं देता। ड्राई फ्रूट्स में मौजूद फाइबर न केवल कोलेस्ट्रोल का स्तर कम रखने में मदद करते हैं बल्कि यह ब्लड लिपिड लेवल भी ठीक रखता है। गौरतलब है कि ब्लड लिपिड का सही रहने का मतलब है कि आप मोटापे, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से भी बच पाते हैं , जो दिल के लिए बीमारियों का खतरा बढ़ाने का काम करती हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.