Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Calories In Eggs: सर्दियों के मौसम में अंडा सबसे अधिक खाया जाता है. कैलोरी के हिसाब से अंडे के बारे में पता होना चाहिए. डेली डाइट में अंडे का सेवन करने वाले लोग अंडे को कई तरीके से खाते हैं. वजन घटाने के लिए कैलोरी डाइट लेने वालों के अंडे में कैलोरी कितनी होती है यह बात पता होनी चाहिए. अगर आप अंडा आमलेट खाते हैं तो कितनी कैलोरी (fried eggs calories) मिलती है.? या आप उबले हुए अंडे (calories in a boiled eggs) खाते हैं तो कितना कैलोरी काउंट होता है.? इन सब सवालों के जवाब हम यहां दे रहे हैं. वेट लॉस डाइट अगर आप ले रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए बहुत खास है.
अंडा सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट होता बल्कि इसके कई सारे स्वास्थ्य लाभ भी हैं. अंडे में प्रोटीन के अलावा भारी मात्रा में विटामिन्स, जिंक, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, ल्यूटिन और कोलेस्ट्रोल जैसे पोषक तत्व होते हैं. अंडे में एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण ये हृदय रोगों और कैंसर से बचाने में सहायक है. इसमें मौजूद कैल्शियम से दांतों और हड्डियों को मजबूती मिलती है.
हालांकि अंडे को विभिन्न डिश के रूप में खाया जाता है लेकिन उबले अंडे को स्वास्थ्य के लिहाज से सबसे ज्यादा असरदार माना जाता है. स्वास्थ्य के बारे में सोचे तो आप इसे बनाने के लिए मक्खन की बजाय ऑलिव तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप वजन घटा रहे हैं, तो ऑमलेट या तले हुए अंडे खाने से बचें.