कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए क्या खाएं? जानें इसके 7 सोर्स

Calcium Sources: कैल्शियम शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। इसकी कमी से शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। आप कैल्शियम की पूर्ति के लिए इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : August 26, 2025 5:45 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja

Calcium Rich Foods: कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। यह हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी होता है। कैल्शियम, मांसपेशियों को ठीक से काम करने के लिए भी जरूरी होता है। यह तंत्रिकाओं तक संदेश पहुंचाने का कम भी करता है। कैल्शियम दिल की धड़कन को नियमित करने में मदद करता है। यानी कैल्शियम शरीर के कई कार्यों के लिए जिम्मेदार होता है। इसलिए शरीर में कैल्शियम का पर्याप्त मात्रा में होना बहुत जरूरी होता है। कैल्शियम की कमी से शरीर में कई रोग होने शुरू हो जाते हैं। इसमें सबसे आम है, ऑस्टियोपोरोसिस। कैल्शियम की कमी से जोड़ों में भी दर्द होने लगता है। कैल्शियम की कमी होने पर अक्सर लोग, सप्लीमेट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन, आप चाहें तो कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से कैल्शियम की कमी को पूरी कर सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए क्या खाएं?

चिया सीड्स खाएं

अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है, तो अपनी डाइट में चिया सीड्स जरूर शामिल करें। चिया सीड्स कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स होते हैं। चिया सीड्स वेट लॉस में मदद करते हैं। साथ ही, हड्डियों को भी मजबूत बनाते हैं। अगर आप नियमित रूप से अपनी डाइट में चिया सीड्स शामिल करेंगे तो इससे कैल्शियम की कमी को दूर किया जा सकता है। इससे जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलेगा। 

डेयरी प्रोडक्ट्स

आपको कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन भी जरूर करना चाहिए। कैल्शियम की कमी होने पर अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करें। आप रोज की डाइट में दूध, दही, पनीर और मक्खन आदि को शामिल कर सकते हैं। कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए रोजाना एक गिलास दूध जरूर पिएं। रोजाना दूध पीने से हड्डियों को मजबूती मिलेगी और जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलेगी।

हरी पत्तीदार सब्जियां

कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में हरी पत्तीदार सब्जियों को भी शामिल करें। इनमें कैल्शियम और कई अन्य विटामिन्स-मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। कैल्शियम के लिए अपनी डाइट में केल और ब्रोकली का सेवन जरूर करें। केल और ब्रोकली खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती है। इससे शरीर को ताकत और एनर्जी भी मिलती है।

अंजीर का सेवन करें

शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए आप अंजीर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अंजीर कैल्शियम का अच्छा सोर्स होता है। अंजीर में आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर भी पाए जाते हैं, जो संपूर्ण शरीर के लिए जरूरी होते हैं। कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए आप रोजाना 3-4 अंजीर का सेवन कर सकते हैं। इससे आयरन और हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ता है। 

सी-फूड का सेवन करें

कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए सी-फूड का सेवन भी किया जा सकता है। सी-फूड में ओमेगा फैटी एसिड और कैल्शियम होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं, तो अपनी डाइट में सी-फूड जरूर शामिल करें। आप इसमें टूना और सैल्मन शामिल कर सकते हैं।

टोफू

टोफू भी कैल्शियम का अच्छा सोर्स है। अगर शरीर में कैल्शियम की कमी हो गई है तो आप टोफू का सेवन कर सकते हैं। टोफू सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप नियमित रूप से टोफू का सेवन करेंगे तो इससे कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है। टोफू का सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती है और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

संतरा

संतरे में विटामिन-सी के साथ ही, कैल्शियम भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। संतरा कैल्शियम से भरपूर होता है। आपको बता दें कि संतरे में फैट सोल्यूबल विटामिन होता है, जो कैल्शियम को शरीर में अवशोषित करने में मदद करता है। इसलिए कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप संतरे का सेवन कर सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source