वजन कम करने में मददगार है पत्‍ता गोभी सूप, ये है सही विधि

पत्ता गोभी सूप एक हेल्दी आइडिया है, पोषक तत्वों से भरी पत्ता गोभी वजन कम करने के साथ ही शरीर के लिए जरूरी कई अन्य पोषक तत्व भी प्रदान करती हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : February 26, 2019 4:09 PM IST

अगर आप अपना वजन बिना डायटिंग किए कम करना चाहते हैं तो कुछ हेल्‍दी आइडिया हैं हमारे पास। इन्‍हीं में से एक हेल्‍दी आइडिया है पत्‍ता गोभी सूप। पोषक तत्‍वों से भरी पत्‍ता गोभी वजन कम करने के साथ ही शरीर के लिए जरूरी कई अन्‍य पोषक तत्‍व भी प्रदान करती हैं।

यह भी पढ़ें - दूध वाली चाय से ज्‍यादा फायदेमंद है ब्‍लैक टी, जानिए इसके फायदे

पत्‍ता गोभी सूप के फायदे

कैबेज यानी पत्‍ता गोभी का सूप आपका वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है। कैबेज सूप पीने से पेट जल्‍दी भर जाता है और शरीर को आवश्‍यक तत्‍व भी मिल जाते हैं। सब्‍जियों से बना सूप पीने से त्‍वचा की चमकदार रहती है। आप अपनी इच्‍छा अनुसार इसके साथ और भी कई सब्जियां मिला सकते हैं। आइए जानते हैं पत्‍ता गोभी सूप बनाने का सही तरीका।

यह भी पढ़ें – अकसर बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर, तो इन पांच हर्ब्स को करें डायट में शामिल

सामग्री

पत्ता गोभी - 1 माध्यम आकर की

कटी प्याज - 2

टमाटर - 4 माध्यम आकर के

हरी शिमला मिर्च - 1

काली मिर्च पाउडर - स्वादानुसार

नींबू का रस - 4 बड़े चम्मच

नमक - स्वादानुसार

यह भी पढ़ें – क्‍या आप जानते हैं कि शरीर को किस उम्र में कितने फाइबर की होती है जरूरत

पत्ता गोभी का सूप बनाने की सही विधि

  • सबसे पहेले पत्ता गोभी को टुकड़े में काट लें और टमाटर को धो कर टुकडो में काट लें।
  • अब किसी पेन को गैस पर रखे ! फिर इसमें प्याज डाल कर 1-2 मिनट तक भुनें।
  •  अब इसमें पत्ता गोभी + नमक डाले और धीरे-धीरे चलाये! बाद में इसमें 4 कप पानी डाल कर इसको ढक कर २-३ मिनट तक पकाएं।
  • अब इसमें टमाटर + काली मिर्च डाल कर चलायें और फिर से 2-3 मिनट तक पकाएं।
  • इसमें कटी हुयी शिमला मिर्च डालें और इसको 8-9 मिनट तक ढक कर पकाएं।
  • बाद में इसमें नींबू का रस मिला दें और गैस बंद कर दें।
  • आप का पत्ता गोभी का सूप तैयार है गरमा गरम सर्व करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source