... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : February 27, 2021 12:01 PM IST
पत्ता गोभी या पालक, किस सब्जी में ज्यादा पोषक तत्व, जानें शरीर को मिलने वाले फायदे
आपने बाजार में बिकने वाले मोमोज तो जरूर खाए होंगे, जिसमें पत्ता गोभी भरी हुई होती है। पत्ता गोभी से भरे मोमोज खाते वक्त आपने कभी सोचा है कि ये पत्ता गोभी आपके स्वास्थ्य के लिए कितनी फायदेमंद होती है। सब्जियों में पोषक तत्वों से भरी पत्ता गोभी लाल, सफेद, हरे और बैंगनी जैसे अलग-अलग रंगों में आती है। यह ढेर सारे विटामिन और मिनरल्स से भरी हुई होती है, जो कुछ-कुछ सलाद जैसी दिखाई देती है। पत्ता गोभी का उपयोग विभिन्न व्यंजनों जैसे किमची, सौकरकूट आदि में किया जाता है।
वहीं हरे रंग की एक और सब्जी, जो पोषक तत्वों से भरपूर होती है उसका नाम है पालक, जिसका स्वाद थोड़ा कड़वा होता है लेकिन जब बात पोषक मूल्यों की आती है तो पालक दूसरी सब्जियों के मुकाबले कही ज्यादा बेहतर होता है। आइए जानते हैं दोनों के बीच कुछ अंतर और समानताएं, जो वाकई आपको प्रभावित करेंगी।
पत्तागोभी विटामिन सी से भरी होती है, जो कोलेजन के उत्पादन में मदद करती है और इम्यूनिटी व हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती है। विटामिन सी हमारे शरीर को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान को बचाने में भी मदद करता है।
इतना ही नहीं पत्तागोभी फाइबर और मिनरल्स जैसे कैल्शियम और पोटेशियम से भरपूर होती है। इसके अलावा इसमें शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट भी होते हैं, जैसे पॉलीफेनोल और सल्फर यौगिक, जो शरीर को मजबूती देने का काम करते हैं।
इसके अलावा पत्ता गोभी विटामिन के जैसे पोषक तत्व से भी भरपूर होती है, जो ब्लड क्लॉट बनाने में मदद करती है। इतना ही नहीं ये हड्डियों में कैल्शियमन को अवशोषित करने में फायदा पहुंचाती है।
पालक के पत्ते गहरे हरे रंग के होते हैं, जो क्लोरोफिल और ल्यूटिन, बीटा कैरोटीन और ज़ेक्सैंथिन जैसे कैरोटीनॉयड यौगिक को अपने भीतर समेटे हुए होते हैं। ये कैरोटिनॉयड्स आपकी आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और सूजन-रोधी गुणों के कारण आंखों की परेशानियों को दूर करते हैं।
इतना ही नहीं पालक मैग्नीशियम, मैंगनीज, कैल्शियम और आयरन के साथ-साथ विटामिन ए, बी 2, सी और ई का एक समृद्ध स्त्रोत है। यह विटामिन के से भी समृद्ध होता है जो हड्डियों के स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। पालक एंटीऑक्सिडेंट से भी भरा होता है, जो मुक्त कणों से होने वाली क्षति को रोकने में मदद करता है, जिससे एजिंग (समय से पहले बुढ़ापे ) को रोका जा सकता है। पालक आवश्यक पोषक तत्वों से भरा होता है, जो हमारी स्किन को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.