
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 16, 2019 8:44 AM IST
Butter on a burn: As butter retains heat, this home remedy may actually make your burn worse. Also, butter may contain harmful bacteria that can infect the burned skin.
वेट लॉस या लो-कैलोरी डायट की बात आती है तो लोग सबसे पहले मक्खन खाने (Butter Health Benefits) से परहेज की बात कह दी जाती है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से रोकने और डायट में फैट की मात्रा कम करने के लिए यह एक आसान तरीका माना जाता है। लेकिन घर के बने शुद्ध मक्खन को खाने से नुकसान नहीं बल्कि फायदा (Butter Health Benefits) होता है।
यह भी पढ़ें- हायपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए डायट में शामिल करें ये 4 चीज़ें
बढ़ते बच्चों के लिए शुद्ध घर का बना मक्खन बहुत फायदेमंद होता है। मक्खन में मौजूद हेल्दी फैट्स और गुड कोलेस्ट्रॉल बच्चों की ब्रेन पॉवर बढ़ाता है। इसीलिए बच्चों की डायट में घर का बना मक्खन शामिल करने की सलाह बड़े-बुज़ुर्ग देते रहते हैं।
मक्खन में विटामिन डी की अच्छी मात्रा होती है जो कि हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल हड्डियों द्वारा कैल्शियम के अवशोषण के लिए विटामिन डी मदद करता है और विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियों का विकास ठीक से नहीं होता और वे धीरे-धीरे कमज़ोर होने लगती हैं।
यह भी पढ़ें- पान सुधारते हैं डायजेशन, बनाए पान के पत्तों से हेल्दी ड्रिंक-पान शॉट
आयोडिन हमारे शरीर के लिए एक ज़रूरी पोषक तत्व है। दही को मथकर घर में बनाया गया मक्खन या बटर खाकर आप अपनी आयोडिन की रोज़ाना ज़रूरत पूरी कर सकते हैं। आयोडिन के अलावा मक्खन के सेवन से विटामिन ए, डी, के2 और ई जैसे विटामिन्स भी प्राप्त होते हैं जो हमारे शरीर का पोषण करते हैं।
यह भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा करती हैं स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़, बेटर बॉडी पॉश्चर और फ्लेक्सिबिटी हैं स्ट्रेचिंग के फायदे