Brown Rice Health Benefits: वेट लॉस के अलावा ब्राउन राइस खाने से होते हैं ये 3 हेल्दी फायदे

चावल खाने के शौकिन लोग सफेद चावल (white rice alternatives) की बजाय सबसे पहले ब्राउन राइस के सेवन करने जैसा बदलाव करते हैं। जैसा कि, कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा के लिहाज से ब्राउन राइस सफेद चावलों से कहीं ज़्यादा हेल्दी माना जाता है। लेकिन, ब्राउन राइस का काम केवल वजन कम करना नहीं है। इसके और भी कई फायदें हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 11, 2020 8:33 PM IST

Brown Rice health benefits: ब्राउन राइस (Brown Rice) वेट लॉस में मददगार फूड (food for weight loss) के तौर पर पहचाना जाता है। क्योंकि, चावल खाने के शौकिन लोग सफेद चावल (white rice alternatives) की बजाय सबसे पहले ब्राउन राइस (Brown Rice health benefits in hindi) के सेवन करने जैसा बदलाव करते हैं। जैसा कि, कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा के लिहाज से ब्राउन राइस सफेद चावलों से कहीं ज़्यादा हेल्दी माना जाता है।

दरअसल, ब्राउन या भूरे रंग के ये चावल अपने नैचुरल रूप में पकाए और खाए जाते हैं। अनप्रोसेस्ड होने की वजह से इनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसीलिए, यह वेट लॉस में मदद करता है। लेकिन, ब्राउन राइस का काम केवल वजन कम करना नहीं है। इसके और भी कई फायदें हैं।

Food to Lose Belly Fat: तेज़ी से कम होगा बेली फैट, दिन में एक बार करें इन 4 चीज़ों का सेवन

ब्राउन राइस खाने के हेल्दी फायदे (Brown Rice health benefits) :

कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है:

अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए डायट में ब्राउन राइस को भी जगह दें। क्योंकि, ब्राउन राइस के सेवन से रक्त में मौजूद कोलेस्ट्रॉल का लेवल (cholesterol levels) कम होता है। जो, रक्त धमनियों में ब्लॉकेज की मुख्य वजह है।  ब्राउन  राइस में मौजूद नैचुरल ऑयल्स कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से रोकते हैं। जिससे, दिल हेल्दी बनता है।

Ice Diet for Weight Loss: जानें क्या है ‘आइस डायट प्लान’, क्या आइस डायट से वेट लॉस होता है?

डायबिटीज़ से बचाता है:

भूरे रंग के चावलों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ( food with low glycaemic index) सफेद चावलों की तुलना में कम होता है। जिससे, इसका सेवन करने के बाद ब्लड शुगर लेवल तेज़ी से नहीं बढ़ता। इसी तरह एक स्टडी में यह कहा गया कि ब्राउन राइस के  नियमित सेवन से डायबिटीज़ का खतरा 20 प्रतिशत तक कम होता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद:

रोज़ाना ब्राउन राइस खाने से मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा आपके शरीर को प्राप्त हो सकती है। इससे, हड्डियों को हेल्दी और मज़बूत (Food for healthy bones) रखने में मदद होती है। इससे, नसों और मांसपेशियों को भी आराम मिलता है।

Cold Milk Benefits: डायजेशन नहीं रहता ठीक या चाहिए हेल्दी ग्लोइंग स्किन तो लें ठंडे दूध की मदद, जानें ठंडे दूध के 4 बेमिसाल फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source