
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 3, 2021 7:35 PM IST
हरी सब्ज़ियां- इस बात में कोई शक नहीं कि हरी सब्ज़ियां बहुत फायदेमंद हैं। इन्हें सुपर फूड भी कहा जाता है। फाइबर का अच्छा स्रोत होने के साथ-साथ हरी सब्ज़ियों में मैग्नेशियम भी भरपूर होता है।
Broccoli vs Spinach:हेल्दी इटिंग और हेल्दी लिविंग के लिए ताज़ी, मौसमी और हरी-पत्तेदार सब्ज़ियों का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। भारत में मिलने वाली पालक, मेथी, चौलाई, मूली के पत्ते और सोया से लेकर धनिया के पत्ते तक ऐसी सब्ज़ियां हैं जिन्हें, लोग रोज़मर्रा के भोजन में शामिल करते हैं। वहीं, मटर, फूलगोभी, भिंडी और करेला जैसी मौसमी सब्ज़ियां भी लोगों की डायट का हिस्सा हैं। हरी सब्ज़ियों में विभिन्न प्रकार के मिनरल्स, विटामिन्स और फाइबर पाए जाते हैं। इसीलिए, ये हर उम्र के लोगों के लिए आदर्श भोजन हैं।
हेल्दी हरी सब्ज़ियों में पालक और ब्रोकोली दो ऐसे नाम हैं जिन्हें सुपरफूड्स का दर्ज़ा मिला हुआ है। आयरन की प्रचुरता के कारण पालक गर्भवती महिलाओं, औरतों और बढ़ते बच्चों के लिए अच्छी मानी जाती है। वहीं, एक्जॉटिक सब्ज़ी के तौर पर मशहूर ब्रोकोली में फोलेट का स्तर बहुत अधिक होता है। जिससे पेट में पल रहे बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। साथ ही हड्डियों, आंत, स्किन और मसल्स की मज़बूती बढ़ाता है। लेकिन, कई बार सवाल उठता है कि ब्रोकोली और पालक में से ज़्यादा हेल्दी क्या है? (Broccoli vs Spinach)
इन सारे बिंदुओं के आधार पर ऐसा कहा जा सकता है कि ब्रोकोली की तुलना में पालक अधिक हेल्दी है। इसमें, नैचुरल शुगर की मात्रा कम होती है और प्रोटीन, पानी, विटामिन ई और पोटैशियम की मात्रा ब्रोकोली के मुकाबले थोड़ी ज़्यादा होती है। इसीलिए, पालक को आप ब्रोकोली से अधिक हेल्दी कह सकते हैं। (Broccoli vs Spinach)
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.