गर्भवती महिलाओं और कैंसर रोगियों के लिए गुणकारी है ब्रोकली, इन 5 समस्याओं से भी दिलाता है छुटकारा

ब्रोकली में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, विटामिन सी, विटामिन सी की प्रचूर मात्रा होती है। ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इतना ही नहीं, ब्रोकली स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद (Benefits of Broccoli) होता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : August 19, 2020 9:58 AM IST

Benefits of Broccoli: ब्रोकली सेहत (Broccoli) के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। ब्रोकली में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, विटामिन सी, विटामिन सी की प्रचूर मात्रा होती है। ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इतना ही नहीं, ब्रोकली स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद (Benefits of Broccoli) होता है। आज हम आपको ब्रोकली खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप इस सेहतमंद सब्जी को अपने डायट में जरूर शामिल करें। चलिए अब जानते हैं ब्रोकली खाने (Benefits of Broccoli) के फायदे-

दिल की बीमारियों (Heart Disease) के लिए है फायदेमंद

ब्रोकली में कैलोरीज की मात्रा बहुत ही कम होती है। इस कारण ब्रोकली खाने से शरीर में कोलेस्ट्रोल और पोटाशियम का लेवल कंट्रोल में रहता है। ब्रोकली में कम कैलोरीज होने की वजह से शरीर में फैट नहीं बढ़ता है। इस वजह से ये दिल से संबंधित होने वाली बीमारियों को कंट्रोल में रखता है।

गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) के लिए

ब्रोकली गर्भवती महिलाओं के लिए काफी अच्छा माना जाता है। गर्भवती महिला अगर रोजाना ब्रोकली का सेवन करेंगी, तो इससे बच्चा इंफेक्शन से दूर रहेगा। इसलिए डॉक्टर्स भी ब्रोकली खाने की सलाह देते हैं।

कैंसर (Cancer) से रखता है दूर

रिसर्च में पाया गाया है कि ब्रोकली खाने से ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी से बचाव किया जा सकता है। इस रिसर्च के मुताबिक, ब्रोकली में फिटाकेमिकल नामक तत्व होता है, जो शरीर में गाठों को बनने से रोकता है। इसके साथ ही इससे बल्ड सर्कूलेशन भी कंट्रोल में रहता है।

Weight Loss Recipe : एप्पल सिडर वेनेगर से बनी इस ड्रिंक को पीते ही, 7 दिन में हो जाएगा वजन कम

स्किन पर ग्लो

स्किन पर ग्लो लाने के लिए ब्रोकली काफी अच्छी सब्जी मानी जाती है। इसमें विटामिन सी मौजूद होता है, जो चेहरे पर झुर्रियां आने से रोकता है। इसके साथ ही ब्रोकली खाने से स्किन को निखारता आता है। अगर आप अपने डायट में ब्रोकली शामिल करते हैं, तो इससे स्किन पर किसी तरह के दाग-धब्बे नहीं होंगे।

इम्यूनिटी बूस्ट

ब्रोकली खाने से इम्युनिटी सिस्टम बूस्ट होता है। इसमें कई ऐसे तत्व मौजूह हैं, जो आपके शरीर के इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करता है। इससे आपकी कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

Tips to boost Immunity: पीएं पर्याप्त मात्रा में पानी, स्ट्रॉन्ग बनेगा इम्यून सिस्टम, वायरस और मौसमी बीमारियों से होगी सुरक्षा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source