Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Ways to add broccoli in children's diet: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोग अपनी डाइट में बदलाव करना शुरू कर देते हैं। मौसम के अनुसार मिलने वाली सब्जियां, फल और हर्ब्स को अपनी रोजमर्रा की डाइट में जगह देते हैं। इसकी वजह मौसम में होने वाले बदलावों के कारण बीमार पड़ने से बचने और रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाना है। सीजनल हेल्दी सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो इम्यून पॉवर को बढ़ाते हैं। ऐसी ही एक सब्जी है ब्रोकोली जिसे सुपरफूड (Broccoli is a superfood) भी कहा जाता है। ब्रोकोली में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, विटामिंस और कई प्रकार के मिनरल्स पाए जाते हैं।
ब्रोकोली की सब्जी विटामिन सी से भरपूर होती है जो सर्दियों में शरीर में होनेवाली सूजन को रोकता है। वहीं, ब्रोकोली खाने से रक्त की मदद से ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर तरीक से होती है। वहीं, ब्रोकोली खाने से वेट लॉस भी
ब्रोकोली पास्ता से लेकर पुलाव तक में इस्तेमाल की जाने वाली सब्जी है लेकिन जब बच्चों को यह सब्जी खिलाने की बात आती है तो वे इनसे दूर भागते हैं। लेकिन बच्चों को पोषण देने और उनकी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ब्रोकोली जैसी सब्जियां खिलाना जरूरी है। यहां पढ़ें कुछ ऐसे तरीके जिनकी मदद से आप बच्चों को ब्रोकोली खिला सकते हैं।
भारतीय रसोइयों में हर सब्जी का पराठा बनाया जाता है और ब्रोकोली का इस्तेमाल भी ऐसे ही किया जा सकता है। नमक, हल्दी, थोड़े-से मसाले और आलू के साथ उबली हुई ब्रोकोली मिलाएं और उनका परांठा बनाएं। बच्चों के टिफिन के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है।
फाइबर और प्रोटीन पाने के लिए आप सब्जियों और हर्ब्स के साथ हेल्दी सूप बनाएं। ब्रोकोली को छोटे-छोटे टुकड़ों में डालें या उसका पेस्ट बनाकर सूप के साथ उबाल लें। डिनर से पहले बच्चे को सूप पीने को दें वो खुशी-खुशी पीएंगे।
जब भी बच्चों के लिए अंडे का ऑमलेट बनाए तो उसमें ब्रोकोली के टुकड़ें मिलाएं। अंड़ों का प्रोटीन और ब्रोकोली में पाया जाने वाला फाइबर और विटामिंस से यह ऑमलेट बहुत ही फिलिंग और हेल्दी बन जाता है। बच्चों को नाश्ते में ब्रोकोली और अंडे का ऑमलेट खिलाएं।