Broccoli Benefits in Pregnancy: प्रेग्नेंसी में ब्रोकली खाने के 5 फायदे जानती हैं आप?

ब्रोकली में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, खनिज,  कैल्शियम, जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। गर्भावस्था में हर महिला को पोषक तत्वों की जरूरत होती है, इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान ब्रोकली का सेवन (Broccoli Benefits in pregnancy)  करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : March 7, 2020 5:01 PM IST

ब्रोकली लगभग हर सीजन में मिलती है। ब्रोकली को अधिकतर लोग खाना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए बहुत (Broccoli Benefits in hindi) हेल्दी होती है। खासकर, प्रेग्नेंसी में इसका सेवन जरूर करना चाहिए। ब्रोकली में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, खनिज,  कैल्शियम, जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। गर्भावस्था में हर महिला को पोषक तत्वों की जरूरत होती है, इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान ब्रोकली का सेवन (Broccoli Benefits in pregnancy in hindi) करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

1. एनीमिया से रोके

प्रेग्नेंसी में अधिकतर महिलाओं को शरीर में आयरन की कमी होने की शिकायत रहती है। ब्रोकली (Broccoli benefits) का सेवन करने से एनीमिया की समस्या दूर होती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें आयरन और फॉलिक एसिड अधिक मौजूद होता है।

Yoga During Pregnancy : पर्यांकासन करेंगी तो डिलीवरी के बाद जांघों, पेट, कमर में नहीं दिखेगा मोटापा

2. कब्ज ना होने दे

प्रेग्नेंसी के दिनों में कब्ज की समस्या से भी अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। कब्ज लगातार बने रहना सही नहीं है। आयरन सप्लीमेंट्स लेने, शरीर में कुछ हॉर्मोनल और मेटाबॉलिज्म में आए बदलाव के कारण पेट की कार्य क्षमता प्रभावित होती हैं। ब्रोकली (Broccoli Benefits in pregnancy) में घुलनशील और अघुलनशील दोनों ही तरह के फाइबर होने के कारण कब्ज की समस्या से बचाती है।

3. हड्डियां बनें मजबूत

प्रेग्नेंसी में हड्डियों की समस्या भी काफी बढ़ जाती है। ऐसे में जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम से युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन हर प्रेग्नेंट महिला को करना चाहिए। इनसे हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही पेट में पल रहे बच्चे को भी कई फायदे होते हैं। ब्रोकली खाने से आप ऑस्टियोपोरोसिस रोग से बची रहेंगी।

Diabetes Diet: ब्रोकोली है डायबिटिक्स के लिए फायदेमेंद, ब्लड शुगर लेवल करता है कंट्रोल, बॉडी भी होती है डिटॉक्स

4. इम्यूनिटी करे बूस्ट

पूरे नौ महीने हेल्दी रहने के लिए आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होना जरूरी है। विटामिन, मिनरल, बीटा-कैरोटीन और सेलेनियम जैसे तत्व इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। ये सभी तत्व आपको ब्रोकली में एक साथ मिल जाएंगे। इससे गर्भ में पल रहा बच्चा भी संक्रमण से बचा रहता है।

5. डायबिटीज से बचाए

प्रेग्नेंसी के दौरान जेस्टेशनल डायबिटीज होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। शरीर में पर्याप्त मात्रा में जब इंसुलिन नहीं बनता, तो यह ऐसा होता है। इंसुलिन लो होने से शरीर में मौजूद शुगर ऊर्जा में नहीं बदलती है, जिससे जेस्टेशनल डायबिटीज होती है। ब्रोकली में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो शुगर को कंट्रोल करते हैं।

जानें ब्रोकली खाने के अन्य सेहत लाभ (Benefits of Broccoli in hindi) 

1. दिल को रखे स्वस्थ

ब्रोकोली में कैरेटेनॉएड्स ल्यूटिन होने के कारण यह हृदय की धमनियों को मजबूत रखता है। इसके नियमित सेवन से आप हार्ट अटैक से बचे रहेंगे। पोटैशि‍यम अधिक होने के कारण यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को हाई नहीं होने देता है।

2. कैंसर से बचाए

ब्रोकोली खाएंगे, तो काफी हद तक आप कई तरह के कैंसर से बचे रह सकते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें फाइटोकेमिकल अधिक होता है। साथ ही इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं।

3. डिप्रेशन की आशंका करे कम

शरीर में जब फोलेट की कमी होने लगती है, तो डिप्रेशन की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में ब्रोकोली खूब खाना चाहिए, क्योंकि इसमें फोलेट भरपूर होता है। इसके सेवन से आपका मूड अच्छा रहता है, मानसिक सेहत भी दुरुस्त रहती है।

4. इम्यूनिटी करे बूस्ट

ब्रोकोली में विटामिन सी भी काफी अधिक होती है। विटामिन सी शरीर में इम्यून सिस्टम को बूस्ट करती है, जिससे आप किसी भी संक्रमण की चपेट में जल्दी नहीं आते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source