Brinjal Health Benefits: बैंगन खाने से होता है वेट लॉस, मेमरी होती है स्ट्रॉन्ग, जानें बैंगन खाने के अन्य फायदे

बैंगन में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। फाइबर हमारे शरीर से वेस्ट और विषैले तत्वों को बाहर फेंकता है। जिससे,  पाचन तंत्र को काम करने में सहायता होती है। इस तरह यह कोलोन को हेल्दी रखने और कोलोन कैंसर जैसी बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने का भी काम करता है। इसके अलावा भी बैंगन  कई तरीकों से शरीर की मदद करता है और उसे हेल्दी बनाता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 29, 2020 2:49 PM IST

बैंगन (Brinjal) या बेगुन  (Brinjal health benefits) भारतीय रसोइयों में बहुत ज़्यादा इस्तेमाल होने वाली सब्ज़ी है। बैंगन (Brinjal health benefits) एंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर सब्ज़ी है। जो,   फ्री-रैडिकल्स से आपके शरीर की रक्षा करते हैं। बैंगन में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। फाइबर हमारे शरीर से वेस्ट और विषैले तत्वों को बाहर फेंकता है। जिससे,  पाचन तंत्र को काम करने में सहायता होती है। इस तरह यह कोलोन को हेल्दी रखने और कोलोन कैंसर (colon cancer) जैसी बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने का भी काम करता है। इसके अलावा भी बैंगन (Brinjal health benefits) कई तरीकों से शरीर की मदद करता है और उसे हेल्दी बनाता है।

डायट में शामिल करें बैंगन , होंगे ये फायदे (Brinjal health benefits):

वेट लॉस:

अगर, आप वेट लॉस (weight loss food)  करना चाहते हैं तो बैंगन ज़रूर खाएं। दरअसल, बैंगन एक लो-कैलोरी फूड (low calorie food) है। अगर, 100 ग्राम बैंगन खाते हैं तो केवल 20- 25 कैलोरी ही आपको मिलती है। फाइबर की उच्च मात्रा के कारण बैंगन  खाने से पेट जल्दी भरता है। इस तरह, यह ओवरइटिंग से भी बचने में आपकी मदद करता है।

Natural Weight Loss Remedy: नीम के फूलों से होता है वेट लॉस, ऐसे करें इसका सेवन

हार्ट-फ्रेंडली फूड:

फ्लेवेनॉयड्स जो कि बैंगन (Brinjal health benefits) में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सिडेंट्स में से है। वह आर्टरीज़ को  ऑक्सिडेटिव डैमेज से बचाता है। जिससे, हाइयपरटेंशन और स्ट्रेस यानि तनाव से भी राहत मिलती है। इन सभी स्थितियों का दिल की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। जिससे, दिल की बीमारियां भी बढ़ती हैं। इसीलिए, बैंगन खाने से दिल को सुरक्षित रखना औ र इन हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचना आसान हो जाता है।

Eggs: क्या अंडा खाने से दिल की बीमारियों का ख़तरा बढ़ता है, जानें रोज़ाना कितने अंडे खाना सेफ है?

मेमरी बूस्टर सब्ज़ी है बैंगन:

छोटे बच्चों को बैंगन से बनी डिशेज़ खिलाने का एक बड़ा फायदा यह भी है कि उनकी मेमरी बढ़ती है। दरअसल, बैंगन में फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। जो, फ्री-रैडिकल्स से नर्व सेल्स को सुरक्षित रखते हैं। यही नहीं ये फाइटोन्यूट्रिएंट्स मेमरी यानि याद्दाश्त भी बढ़ाते हैं। जिससे, दिमाग और शरीर को आपस में सामंजस्य बिठाने में भी मदद होती है। (Brinjal health benefits)

Onion: नहीं खाते प्याज़? शायद आप नहीं जानते, प्याज़ खाने के इन 5 हेल्दी फायदों के बारे में, सेहत का भंडार है यह सब्ज़ी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source