बैंगन सालों भर उपलब्ध होता है। हालांकि, इस सब्जी को बहुत कम ही लोग खाना पसंद करते हैं, पर जो लोग इसे नापसंद करते हैं, वो जान लें कि बैंगन सेहत (Brinjal benefits) के लिए काफी हेल्दी होता है। बैंगन में वसा और कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है, जो कफ और पित्त की समस्या को भी दूर करता है। बैंगन गहरे बैंगनी रंग के अलावा सफेद और हरे रंग के भी होते हैं। जानें, बैंगन खाने से होने वाले सेहत लाभ (Brinjal benefits) के बारे में...
बैंगन खाने के फायदे
अधिकतर लोग कब्ज और गैस की समस्या से पीड़ित होते हैं। बैंगन खाने से गैस, कब्ज और पेट की अन्य समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
दिल के मरीजों के लिए भी बैगन की सब्जी हेल्दी मानी गई है। इसके नियमित सेवन से दिल मजबूत होता है और हृदय रोगों से बचे रहते हैं।
बैगन को पीसकर फोड़े-फुंसियों पर लगाने से इन समस्याओं से जल्दी ही छुटकारा मिलता है।
वायु विकार को नष्ट करने में भी बैगन एक उपयोगी सब्जी है। इससे बनी सब्जी वायु को निष्कासित करने का काम करती है।
बैंगन को गर्म राख या गर्म रेत में भूनकर, उसके गूदे में दही मिलाकर नारू रोग में लेप करने से लाभ होता है।
जिन्हें नींद नहीं आती उन्हें भी बैगन खाना चाहिए। बैगन को गर्म राख में दबाकर भून लें। इसके छिलकों को अलग करके गूदे में शहद मिलाकर सेवन करें। नींद अच्छी आएगी।
बैंगन की सब्जी हर दिन खाने से न सिर्फ पेशाब ना होने की समस्या दूर होती है, बल्कि पथरी की समस्या भी प्रारंभिक अवस्था में नष्ट होती है।
भूख कम लगती है या पाचनशक्ति कमजोर है, उन्हें बैंगन और टमाटर का सूप बनाकर पीना चाहिए।
दो सौ ग्राम पानी में बैंगन को काटकर उबालें। इसे छानकर उसमें हल्दी और मिश्री मिलाकर पीने से खांसी में आराम मिलता है।
तलवों में पसीना अधिक आता है, तो बैंगन को काटकर हथेलियों और तलवों में मलें।
बैंगन और पालक का सूप बनाकर पीने से कब्ज दूर होती है।
बैंगन को पीसकर किसी फोड़े या सूजन पर बांधने से शीघ्र लाभ होता है।
पेट में कीड़े हो गए हों, तो बैंगन के दस ग्राम बीज को शहद के साथ मिलाकर खाएं, पेट के कीड़े नष्ट हो जाएंगे।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.