hamburger icon
A
Read in English

सांस फूलना और अचानक से बेहोशी है विटामिन बी12 के लक्षण, जानें कितना जरूरी है ये विटामिन

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ का कहना है कि विटामिन बी12 एनीमिया (सामान्य लाल रक्त कोशिका की तुलना में कम) को रोकने में मदद करता हैजिसे मेगालोब्लास्टिक एनीमिया कहा जाता है जो लोगों को थका हुआ और कमजोर बनाता है। आइए जानते हैं शरीर के लिए आखिर क्यों जरूरी है विटामिन बी12 और क्या हैं इसकी कमी के लक्षण और इसे प्राप्त करने के स्त्रोत।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : October 19, 2020 11:31 AM IST

मानव शरीर के लिए विटामिन बी12 एक बेहद जरूर विटामिन होता है। यह पोषक तत्व शरीर की तंत्रिका और रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है और सभी कोशिकाओं में डीएनए, आनुवंशिक सामग्री को बनाने में मदद करता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ का कहना है कि विटामिन बी12 एनीमिया (सामान्य लाल रक्त कोशिका की तुलना में कम) को रोकने में मदद करता हैजिसे मेगालोब्लास्टिक एनीमिया कहा जाता है जो लोगों को थका हुआ और कमजोर बनाता है। आइए जानते हैं शरीर के लिए आखिर क्यों जरूरी है विटामिन बी12 और क्या हैं इसकी कमी के लक्षण और इसे प्राप्त करने के स्त्रोत।

शरीर के लिए कितना जरूरी है विटामिन बी12

विटामिन बी12 हमारे शरीर के लिए एक बहुत जरूरी विटामिन है। इस विटामिन का काम शरीर की तमाम सेल्स फिर चाहे वह ​स्किन में हो, मुंह में हो, आंतों में हो या फिर मस्तिष्क में हो, सभी को नियंत्रण में रखना होता है। अगर शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी12 न मिले तो सेल्स को अपना करने में काफी दिक्कत आ सकती है या कह सकते हैं कि वह अपना काम करना बंद भी कर सकती हैं। इसके साथ ही यह विटामिन हमारे नर्वस सिस्टम की कार्यप्रणाली को भी दुरुस्त रखता है। इस विटामिन की कमी न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम को जन्म दे सकती है। इसके साथ ही विटामिन बी12 उन सेल्स के मैच्योर होने में भी बहुत जरूरी कारक है जो हमारी हड्डियों में रहकर रक्त बनाते है।

nutritional deficiencies

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण

  • सांस फूलना या सांस की कमी

    अचानक से बेहोशी होना

    सिर के एक तरह तेज दर्द होना

    त्वचा का पीला पड़ना

    दिल की धड़कनों का आसामान्य होना

    बाहर के बजाय शरीर के अंदर से आने वाली आवाज़ें सुनना

    भूख न लगना

    वजन का तेजी से घटना

विटामिन बी12 के स्त्रोत

1. अगर नाश्ते में खाए जाने वाला सीरियल फोर्टिफाइड हो तो वह विटामिन बी12 का एक अच्छा स्रोत हो सकता है। क्योंकि यह सीरियल आसानी से पच भी जाता है और शरीर को विटामिन भी प्रदान करता है। ओट्स, रागी आदि इसके बढि़या स्रोत हैं।

2. जड़ वाली सब्जियों में भी प्रचुर मात्रा में विटामिन बी12 होता है। गाजर, आलू, शकरकंद और चुकंदर जैसी चीजें विटामिन बी12 से लैस होती हैं, इसलिए इन्हें अपनी डाइट में जरूर शमिल करें। यह शाकाहारी लोगों के लिए इस विटामिन को प्राप्त करने के सहज और सर्वोत्ता स्रोत हैं।

3. अगर आप वेजिटेरियन हैं तो साबुत अनाज खाना शुरू कर दें। इसके अलावा डेयरी प्रॉडक्ट्स में भी विटामिन बी12 की अच्छी मात्रा होती है। दही, पनीर, खोया, चीज, मक्खन, मट्ठा, सोया मिल्क भी विटामिन बी12 के अच्छे स्रोत हैं। इनसे शरीर मजबूत बनता है और एनर्जी भी रहती है।

4. यीस्ट या खमीर अक्सर गैर-डेयरी या शाकाहारी भोजन को एक खट्टा स्वाद देने के लिए प्रयोग किया जाता है। जब इसमें विटामिन बी12 मिला दिया जाता है तो यह बहूत पौष्टिक बन जाता है। ऐसे यीस्ट को फोर्टिफाइड यीस्ट कहते हैं। आपको अपने खमीर उत्पाद को खरीदने से पहले लेबल की जांच करनी चाहिए जिससे आप विटामिन मिला हुआ उत्पाद खरीदें।

5. पालक सिर्फ आयरन ही नहीं बल्कि विटामिन बी12 का भी अच्छा स्त्रोत है। इसमें उच्च मात्रा में आयरन, फाइबर, फोलेट, विटामिन बी12 और विटामिन ए होता है। पालक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलेजन उत्पादन में मदद करते हैं जो त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी मदद करता है।