क्या नाश्ते में आप भी खाते हैं ये 4 चीजें, फायदे नहीं, होंगे सेहत को कई नुकसान

Foods to Avoid in Breakfast in Hindi: क्या नाश्ते में आप भी खाते हैं ये 4 चीजें, फायदे नहीं, होंगे सेहत को कई नुकसान...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 18, 2021 3:06 PM IST

Foods to Avoid in Breakfast: नाश्ता करना बेहद जरूरी है। नाश्ता (Breakfast) करने से आप दिन भर ऊर्जा से भरे रहते हैं। यह दिन भर का बहुत ही महत्वपूर्ण भोजन होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, दिन का भोजन, रात का खाना बेशक कम खाएं, लेकिन नाश्ता हेल्दी, पौष्टिक और हेवी होना चाहिए, ताकि आपको जल्दी भूख ना लगे, सुस्ती ना छाए, डल महसूस ना करें। नाश्ता करने से शरीर में एनर्जी स्टोर करने में मदद मिलती है। ऐसे में नाश्ते में उन्हीं चीजों को शामिल करनी चाहिए जो सेहत के लिए हेल्दी हों। हालांकि, आजकल लोगों की ऐसी लाइफस्टाइल हो गई है कि वे नाश्ता किए बिना ही घर से निकल जाते हैं। घर में जो भी होता है, वही जल्दी-जल्दी में खा लेते हैं। ब्रेड, परांठा, जंक फूड, पैक्ड फूड का भी सेवन लोग (Breakfast Mistakes) कर लेते हैं। लेकिन, सुबह खाली पेट नाश्ते में इस तरह की चीजों को खाना सेहत (Foods to Avoid in Breakfast in Hindi) के लिए सही नहीं माना गया है।

नाश्ते में खट्टी चीजें ना खाएं

आप घर या बाहर का बना अंचार, सॉस, हरी चटनी के साथ ही कोई भी सिट्रस फल जैसे संतरा, नींब, मौसमी, व्हाइट सिरका, टमाटर आदि ना खाएं। ये सभी स्वभाव में एसिडिक होते हैं, जिससे गैस बनने से पेट और सीने में जलन की समस्या हो सकती है। टमाटर में बहुत अधि‍क मात्रा में एसिड की मात्रा अधिक होती है, तो जब आप सुबह में टमाटर खाएंगे तो गैस, जलन, पेट दर्द होने की संभावना बढ़ जाती है।

नाश्ते में दही नहीं पिएं दूध

दही खाना सेहत के लिए कई मायने में फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम अधिक होता है, जो हड्डियों, दांतों को मजबूत बनाता है। किसी भी इंफेक्शन को कम करता है। लेकिन, दही का सेवन नाश्ते में ना करें। दही नेचर में एसिडिक होती है, जिससे गैस की समस्या (Foods to Avoid in Breakfast in Hindi) बढ़ सकती है। अब सुबह ही आप एक बड़ी कटोरी दही खाकर ऑफिस, कॉलेज जाते हैं, तो सारा दिन गैस से परेशान रहेंगे। दही पित्त, कफ भी बढ़ाती है। यदि आप सुबह ही दही खाएंगे, तो खांसी, गले में खराश की समस्या हो सकती है।

पूरी-परांठा नाश्ते में खाने से बचें

कुछ लोगों को आज भी ब्रेड, अंडा, फल, जूस, दूध आदि का सेवन करना नाश्ते में पसंद नहीं आता है। उन्हें लगता है कि ये सब चीजें खाकर पेट ही नहीं भरा। ऐसे लोग नाश्ते में पूरी, परांठा खाते (Breakfast Mistakes in Hindi) हैं। चूंकि, ये सब तेल, घी में बनते हैं, इसलिए सुबह के समय अधिक तेल, घी खाना अच्छा नहीं होता है। पेट में हेवी महसूस हो सकता है। ब्लोटिंग, गैस की समस्या हो सकती है। साथ ही बहुत ज्यादा ब्रेड का सेवन भी ठीक नहीं है। इसमें कार्बोहाइड्रेट अधिक होता है, इसलिए यह आसानी से पचता नहीं है।

नाश्ते में ना खाएं केला

केला आपको एनर्जी देता है। यह एक बेहद ही सस्ता और सालों भर मिलने वाला फल है, लेकिन केला खाने का भी प्रॉपर समय होता है। पेट की सेहत को भी दुरुस्त रखता है केला। यदि आप इसे सुबह के समय खाते हैं, तो ऐसा ना करें। खाली पेट केला खाने से पोटैशियम, मैग्नीशियम की मात्रा का बैलेंस खराब हो सकता है। इसमें एसिड भी होता है, नाश्ते में केला खाने से पाचन तंत्र को नुकसान पहुंच सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.