Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

नाश्ता करते समय आपकी ये गलतियां पहुंचा सकती हैं सेहत को नुकसान

विशेषज्ञों के मुताबिक, एक औसत नाश्ते में एक कटोरी अनाज, 10-15 ग्राम लीन प्रोटीन शामिल होना चाहिए।

नाश्ता करते समय आपकी ये गलतियां पहुंचा सकती हैं सेहत को नुकसान
अक्सर लोग नाश्ता करते समय कई गलतियां करते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। © Shutterstock

Written by Anshumala |Published : March 26, 2019 5:00 PM IST

सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है। नाश्ता करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म काम करने लगता है। ऐसे में हम सभी के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट करना बेहद जरूरी हो जाता है ताकि आप दिन भर ऊर्जा से भरपूर रहें। कई बार लोग नाश्ते में कुछ भी खा लेते हैं, जिसका खामियाजा सेहत को भुगतना पड़ता है। नाश्ते में अधिक मात्रा में शुगर प्रोडक्ट्स लेना या फैट की असंतुलित मात्रा लेना ठीक नहीं है। इससे सेहत को नुकसान होता है। नाश्ते में कुछ भी खाने-पीने की गलतियों से बचने के लिए बेहतर है कि किसी डाइटिशियन से सलाह ले लें।

नाश्ता स्किप करने की आदत

जल्दबाजी में अक्सर लोग नाश्ता नहीं करते हैं और दिन में हेवी मील ले लेते हैं। फिर सुस्ती आने लगती है। सुबह का नाश्ता न करना सेहत के साथ खिलवाड़ भी है। इससे मेटाबॉलिज्म बुरी तरह से प्रभावित होता है। नाश्ता दिन भर में आपकी पाचन शक्ति की बेहतरी के लिए जिम्मेदार होता है। यह लो ब्लड शुगर लेवल को रोकने में मदद करता है। नाश्ता करने से आप दिन भर एनर्जेटिक महसूस करते हैं, जिससे काम करने में मन लगता है। थकान नहीं होती है।

Also Read

More News

स्वस्थ और जवान बने रहने के लिए नाश्ता करें कुछ ऐसा

उपयुक्त मात्रा में नाश्ता न करना

नाश्ते में किसी चीज को कितनी मात्रा में खाएं, क्या खाएं और क्या नहीं खाएं जैसी बातों को भी जानना है जरूरी। बहुत ज्यादा खा लेना भी सही नहीं है। विशेषज्ञों के मुताबिक, एक औसत नाश्ते में एक कटोरी अनाज, 10-15 ग्राम लीन प्रोटीन शामिल होना चाहिए।

देर से नाश्ता करना

नाश्ता करने का फायदा शरीर को तभी होगा जब आप सुबह नींद से जागने के 1 घंटे के भीतर ही नाश्ता कर लें। नाश्ते में आप जो कुछ भी खाएं, उससे आपके पूरे दिन का भोजन प्रभावित होता है। जो लोग रात में हेवी डिनर करते हैं, वो सुबह नाश्ता देर से करते हैं या नहीं करते। इससे आप लंच हेवी कर लेते हैं। ऐसे में बेहतर यही है कि रात में हल्का खाएं और सुबह हेल्दी और हेवी ब्रेकफास्ट करें।

बॉडी बिल्डिंग के लिए करते हैं प्रोटीन पाउडर का अधिक सेवन, तो जान लें इसके नुकसान

कार्ब्स और प्रोटीन का न होना

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

संतुलित नाश्ते के लिए ये दोनों पोषक तत्व अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। लोग नाश्ते में या तो कार्ब्स का सेवन करते हैं या प्रोटीन का, लेकिन एक आदर्श नाश्ता वही है, जिसमें कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट भी हो और साथ ही उच्च जैविक मूल्यों वाले प्रोटीन भी शामिल हों। ये दोनों ही शरीर में बिना फैट बढ़ाए एनर्जी की स्थिरता को मेंटेन रखने और ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मददगार होते हैं।

About the Author

... Read More