
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : April 26, 2019 1:12 PM IST
Breakfast foods are good sources of essential nutrients such as calcium, iron and B vitamins, protein and fibre. © Shutterstock.
इस भीषण गर्मी में अक्सर कुछ भी खाने-पीने का मन नहीं करता है, लेकिन बिना खाए-पिए रहना भी सेहत के लिए ठीक नहीं है। आपके शरीर में पर्याप्त न्यूट्रिएंट्स, पौष्टिक भोजन और लिक्विड पदार्थ नहीं जाएगा, तो आप डिहाइड्रेशन के साथ ही कई अन्य समस्याओं के शिकार हो सकते हैं। गर्मी में शरीर की ताकत जैसे खो जाती है, ऐसे में जरूरी है कि आप खाना-पीना सही तरीके से करें खासकर नाश्ता।
लेकिन गर्मी के दिनों में सही खान-पान कैसा हो अक्सर लोगों को ठीक तरह से पता नहीं होता है। खुद को डिहाइड्रेशन और कमजोरी से बचाने के लिए नाश्ता करना बहुत जरूरी है। कभी भी नाश्ता स्किप ना करें, फिर बेशक आप दिन के समय खाएं या ना खाएं।
कैसा हो नाश्ता
नाश्ते में तरल पदार्थों को अधिक शामिल करें। नारियल पानी, फल आदि को प्रमुखता से नाश्ते में शामिल करें।
नाश्ता में करेंगे ये बदलाव, तो वजन रहेगा कंट्रोल में
चाय की जगह पानी
गर्मियों के मौसम में जितना कम चाय-कॉफी का सेवन करें शरीर अंदर से ठंडा रहेगा। शरीर में पानी के लेवल को कम ना होने दें। इसके लिए खूब पानी पिएं। पेट में गैस बनाने वाले तरल-पदार्थ जैसे चाय पीने से बचें।
आसानी से पचने वाला हो नाश्ता
गर्मियों में नाश्ते में भारी खाने से बचें। मसालेदार, जंक फूड तो बिल्कुल भी न खाएं। नाश्ते में ग्रीन टी लें। पोहा, इडली, दलिया, कॉर्नफ्लेक्स और अंकुरित अनाज खाएं। इससे पेट बहुत भरा नहीं लगेगा और जल्दी पच भी जाएगा। ये फायदेमंद होने के साथ-साथ भूख भी बढ़ाती हैं।
तो क्या वाकई नाश्ता करना या छोड़ना आपकी सेहत पर करता है असर ?
सत्तू है हेल्दी नाश्ता
गर्मियों में नाश्ते में सत्तू खाना एक बेहतर विकल्प है। सत्तू गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाता है। सत्तू भूने हुए चने का आटा होता है। सत्तू परांठा भी आप खा सकते हैं। गर्मियों के लिए यह एक हेल्दी और पौष्टिक नाश्ता है। आप चाहें तो इसका शरबत भी पी सकते हैं। यह लू और डिहाइड्रेशन से बचाए रखता है।
गर्मी में नाश्ते के समय मौसमी फलों का सेवन जरूर करें। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। © Shutterstock.
मौसमी फल करें शामिल
गर्मियों में मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा, आम आदि खूब खाएं। इन सभी फलों के अपने-अपने सेहत लाभ हैं और तरबूज, खरबूजा, खारी, ककड़ी आदि शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते हैं। फलों को काटकर उसे दही में मिलाकर खाना भी हेल्दी है। दही ठंडी होती है, जो शरीर को कूल रखेगी। फलों के सेवन से गर्मी में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक के शिकार नहीं होंगे।
सैंडविच
सैंडविच भी कई लोग खाना पसंद करते हैं। यह लाइट भी होता है और सब्जी आदि डले होने के कारण हेल्दी भी। गर्मी के मौसम में खीरा, पुदीना और दही का इस्तेमाल सैंडविच बनाने में जरूर करें। सैंडविच खाने से पहले इसे दस मिनट के लिए फ्रिज में रख दें और ठंडा खाने का लुत्फ उठाएं।
नाश्ता करते समय आपकी ये गलतियां पहुंचा सकती हैं सेहत को नुकसान
शरबत पिएं एक गिलास
खस और चंदन का शरबत, फलों का रस आदि पेय पदार्थों का सेवन इन दिनों खूब करें। एक गिलास ठंडाई, दूध, लस्सी और जौ या चने का सत्तू पानी में घोलकर पिएं। छांछ, जामुन शरबत, बेल शरबत तथा बारली ड्रिंक भी अच्छे विकल्प हैं।
हेल्दी जौ
जौ का सेवन भी काफी हेल्दी होता है। जौ को दही में डालकर खाएं। इसे साबुत उबाल कर टमाटर, खीरा, मिर्च, हरी चटनी, नमक आदि के साथ खाया जा सकता है। गेहूं और जौ का आटा बराबर मात्रा में मिलाकर रोटी भी बना सकती हैं। यह पेट को ठीक और शरीर को ठंडा रखता है।