
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : February 16, 2020 3:24 PM IST
Board Exam Stress : याद करने की क्षमता को बढ़ाने के लिए खाएं ये 6 सुपरफूड्स । © Shutterstock.
जो बच्चे बोर्ड एग्जाम की तैयारी (Board Exam Stress) कर रहे हैं, उन्हें अच्छी नींद लेने के साथ ही हेल्दी फूड्स का भी सेवन करना बहुत जरूरी है। एग्जाम के समय मेंटली और फिजिकली फिट और हेल्दी रहना बहुत जरूरी है। याद्दाश्त पावर बढ़ाने के लिए आपको कुछ ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए जो मेमोरी पावर बढ़ाते हैं। परीक्षा की तैयारी के दौरान अधिकतर बच्चे तनावमें रहते हैं। इस कारण से वो छोटी-छोटी बातों को एग्जाम हॉल में भूलने लगते हैं। ऐसे में कुछ हेल्दी डाइट आपकी याददाश्त की समस्या को दूर कर सकते हैं। आज से नीचे बताई गई इन चीजों को डाइट में शामिल करना शुरू कर दें, ताकि आपका दिमाग तेज (Brain food for students) और कुछ भी जल्दी याद कर सके।
इसमें एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में पाया जाता है। रोजाना सलाद के रूप में इसे खाने से याददाश्त (Brain food for students) अच्छी रहती है।
इसमें विटामिन-सी की मात्रा पाई जाती है। रोजाना सुबह के समय 15-20 किशमिश भिगोकर खाने से खून की कमी दूर होती है और दिल मजबूत होता है तथा दिमाग (Foods to boost memory power) भी तरोताजा रहता है।
कुछ बादाम रात को पानी में भिगो दें। सुबह छिलके उतारकर बारीक पीस कर उसका पेस्ट बना लें। अब एक गिलास गर्म दूध और 3 चम्मच शहद के मिश्रण के साथ इसे पिएं। आपको फायदा होगा।
एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होने से अखरोट स्मरण शक्ति बढ़ाने में सहायक है। 20 ग्राम अखरोट खाने से याददाश्त बढ़ती है, साथ ही कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है।
इस तेल का इस्तेमाल खाना बनाने में किया जा सकता है। इसके अलावा रोटी पर देशी घी के बजाय इसे लगाकर भी खाया जा सकता है। इसका सेवन भूलने की बीमारी को कम करता है।
इसमें जिंक तत्व होता है जो मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाकर बुद्धि को तेज करता है।