• हिंदी

Vitamin C से भरे ये हरे, लाल, पीले और सफेद रंग के जूस आपकी इम्यूनिटी को करेंगे बूस्ट, जानें हेल्दी फायदे

Vitamin C से भरे ये हरे, लाल, पीले और सफेद रंग के जूस आपकी इम्यूनिटी को करेंगे बूस्ट, जानें हेल्दी फायदे
Vitamin C से भरे ये हरे, लाल, पीले और सफेद रंग के जूस आपकी इम्यूनिटी को करेंगे बूस्ट, जानें हेल्दी फायदे

मौजूदा वैश्विक संकट ने हमें अपने रोजाना के जीवन में इम्यूनिटी के महत्व का अहसास कराया है। अच्छी इम्यूनिटी के लिए आपको अपने पेट (छोटी आंत) और लिवर की सेहत का ख्याल रखने की जरूरत होती है, जो कि बिल्कुल भी आसान काम नहीं है। दरअसल हमारी इम्यून सिस्टम का 70% से अधिक हिस्सा हमारी आंत में है, जो हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य की नींव रखता है। हमारा पेट और लिवर दोनों ही हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं, जो इम्यूनिटी को दुरुस्त रखने का काम करते हैं ।

Written by Jitendra Gupta |Updated : October 22, 2020 4:44 PM IST

क्या आप इस बात को जानते हैं कि हमारा इम्यून सिस्टम बिना किसी रुकावट के लगातार काम करता है और इसलिए यह पता लगाना बहुत जरूरी है कि हमारे इम्यून सिस्टम के लिए सबसे बेस्ट फूड कौन से हैं। हमारे शरीर में मौजूद ये अनूठा वॉरियर (एंटीबॉडी) जो हमें बीमारियों, संक्रमणों से बचाने का काम करता है, उसकी सही देखभाल की आवश्यकता होती है ताकि हम अंदर से स्वस्थ और मजबूत रह सकें। इम्यून सिस्टम को सही से काम करने के लिए न केवल सही परिस्थितियों की आवश्यकता होती है, बल्कि सही पोषण भी इसके लिए बेहद जरूरी होता है।

मौजूदा वैश्विक संकट ने हमें अपने रोजाना के जीवन में इम्यूनिटी के महत्व का अहसास कराया है। अच्छी इम्यूनिटी के लिए आपको अपने पेट (छोटी आंत) और लिवर की सेहत का ख्याल रखने की जरूरत होती है, जो कि बिल्कुल भी आसान काम नहीं है। दरअसल हमारी इम्यून सिस्टम का 70% से अधिक हिस्सा हमारी आंत में है, जो हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य की नींव रखता है। हमारा पेट और लिवर दोनों ही हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं, जो इम्यूनिटी को दुरुस्त रखने का काम करते हैं और हमें अपने दैनिक जीवन में हर तरह की बीमारियों से निपटने के लिए इसकी आवश्यकता होती है। इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए आप अलग-अलग प्रकार के जूस पी सकते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। इस लेख में हम आपको रंग-बिरंगे तरीकों से इम्यूनिटी बूस्ट करने के बारे में बता रहे हैं, जिनका उपयोग कर आप अच्छी इम्यूनिटी प्राप्त कर सकते हैं।

Also Read

More News

ग्रीन जूस

ग्रीन जूस मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए किसी पावरहाउस से कम नहीं है। यह लिवर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए सबसे अच्छा काम करता है। इस जूस के लिए आपको व्हीट ग्रास, लौकी, मुट्ठी भर पुदीने की पत्तियां और नींबू चाहिए। हां, इसमें किसी भी प्रकार के नमक या मसालों को न शामिल करें और इसे कच्चा ही पीने की कोशिश करें। इन हरी सब्जियों को ब्लेंड करें। आप इसमें पतलेपन के लिए पानी या फिर नारियल पानी भी मिला सकते हैं। इस जूस को पीने का सबसे सही समय सुबह है। यह जूस एंटीऑक्सिडेंट, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम से भरा होता है, जो मांसपेशियों को आराम देने वाला प्रभाव छोड़ता है। इतना ही नहीं यह जूस सूजन को कम करने में मदद करता है, शरीर की गर्मी को शांत करता है और एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबॉडीज के निर्माण में मदद करते हैं।

व्हाइट जूस

इस जूस के लिए, आपको लौकी, हरे सेब, अजवाइन और अदरक की आवश्यकता होगी। अदरक हमेशा से सर्दी-जुकाम के लिए सबसे प्रभावकारी फूड रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह सामान्य सर्दी के लिए जिम्मेदार संक्रामक एजेंट राइनोवायरस को मारता है। अजवाइन सोडियम से भरा होता है और ये एक प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट भी है, जो डिहाइड्रेशन का इलाज करने में मदद करता है। हरे सेब भी विटामिन सी से भरपूर होते हैं जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इन्हें पानी के साथ ब्लेंड करें और पिएं।

संतरे का जूस

संतरे के रस के लिए, आपको गाजर, कद्दू और खुबानी की आवश्यकता होगी। यह जूस विटामिन ए से भरपूर होता है जो फैट घुलनशील विटामिन भी होता है और हमें आंखों के संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये हमें बेहतर दृष्टि प्रदान करता है।

रेड जूस

इस ताजे रस के लिए आपको चुकंदर, टमाटर, अदरक, लहसुन और हल्दी की आवश्यकता होगी। इम्यूनिटी को बेहतर बनाने के लिए ये सभी फूड हैरतअंगेज काम करते हैं। ये फूड आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को स्वस्थ रखते हैं और पेट के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। यह जूस न केवल आपके मूड को ताजा करता है, बल्कि इन्फ्लूएंजा, बहती नाक और शरीर के दर्द का इलाज करने में भी मदद करता है। यह जूस इतना हेल्दी होता है कि यह रुमेटाइड अर्थराइटिस के लक्षणों को शांत करता है क्योंकि हल्दी, लहसुन, और अदरक में मजबूत इंफ्लेमेटरी प्रभाव होते हैं।

येलो जूस

इस जूस के लिए आपको अनानास, गाजर, पुदीने की पत्तियों और नींबू की आवश्यकता होगी। यह जूस इम्यूनिटी के निर्माण गुणों से भरा हुआ होता है। यह सर्दी, खांसी और गले में खराश के इलाज में भी मदद करता है। अनानास गले में सूजन को कम कर सकता है, जिससे आपको बेहतर तरीके से सांस लेने में मदद मिलती है और साथ ही आपको गले में जमा अतिरिक्त बलगम को रोकने में मदद मिलती है। यह जूस विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन, पोटेशियम और एंटीऑक्सिडेंट से भरा होता है, जो त्वचा और बालों के स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचाता है।

इन जूस के अन्य फायदे

ये पांचों रस आपकी इम्यूनिटी और महत्वपूर्ण अंगों के लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। साथ ही ये आपके इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखने के साथ-साथ हाइड्रेशन, एक्सरसाइज और स्वस्थ आहार में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।