
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 13, 2022 7:01 AM IST
Sara Ali Khan Diet: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की लाइफस्टाइल और फिटनेस उनके फैंस को उनका मुरीद बनाती है। सारा अली खान ((Bollywood actress Sara Ali Khan) उन सेलिब्रिटीज में से हैं जिनके फिटनेस और ब्यूटी सीक्रेट्स जानने के लिए लोग उत्सुक रहते हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक खास वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें खाने-पीने में क्या पसंद है।इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर करते हुए सारा अली खान ने बताया कि उन्हें पिज्जा (Pizza) बहुत पसंद है। वहीं, इंडियन फूड्स (Indian Dishes) की बात करें तो सारा अली खान को छोले-भटूरे (Chole-bhature) और बेसन के लड्डू ( Besan ke laddoo) खाना खूब पसंद आता है। खास बात यह है कि सारा जब यह वीडियो बना रही थीं उस वक्त भी वह खा रही थीं। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि अभिनेत्री सलाद (salad) खा रही हैं और पूछे जा रहे सवालों का जवाब भी दे रही हैं। इससे, यह स्पष्ट हो जाता है कि सारा अली खान को हेल्दी और अपनी पसंद के फूड्स के सेवन से जुड़ा बैलेंस बनाना अच्छी तरह जानती हैं।
View this post on Instagram
बेसन के लड्डू उन मिठाइयों (indian sweets) में से हैं जिसे भारत के हर हिस्से और लगभग हर घर में बनाया जाता है। सर्दियों के मौसम में बेसन के लड्डूओं (popular winter foods in India) का सेवन स्नैकिंग के लिए भी किया जाता है। वहीं, महिलाओं और बच्चों को बेसन के लड्डू खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे उन्हें शक्ति प्राप्त हो सकती है। इसी तरह बेसन खाने के लड्डू खाने से खून की कमी दूर होती है। यहां पढ़ें बेसन के लड्डू खाने के अन्य स्वास्थ्य लाभों के बारे में-
