Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Til-Haldi Ke Laddoo Health Benefits: सर्दियों में अलग-अलग तरह के लड्डू बनाए और खाए जाते हैं, जिनको खाने और खिलाने के पीछे मकसद होता है खुद को और खुद के परिवार को कड़कड़ाती सर्दियों में हेल्दी और स्ट्रॉन्ग रखना। ये पारम्परिक लड्डू ठंड के मौसम में शरीर का तापमान ठीक रखते हैं और लोगों को बीमार पड़ने से रोकते हैं। इसी तरह का एक खास और सीजनल लड्डू है तिल और हल्दी का लड्डू जो बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को बहुत पसंद हैं। कंगना ने सोशल मीडिया पर इस लड्डू के लिए अपना प्यार जताते हुए लिखा कि वे घर पर बननेवाले इस पारम्परिक लड्डू को बहुत मिस कर रही हैं।
कंगना इन दिनों अपने होमटाउन मनाली और मकर संक्रांति पर खासतौर पर बनने वाले लड्डूओं को खूब याद कर रही हैं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मनाली की तस्वीरें शेयर करते हुए कंगना ने लिखा कि, "इस बार भी ठंड का मौसम घर में बने मां के हाथ के तिल/हल्दी के लड्डू खाए बिना ही बीत जाएगा।" (Bollywood Actaress Kangana Ranaut Missing these homemade laddus)
आयुर्वेद के नुस्खों को ध्यान में रखते हुए हमारे देश में अलग-अलग प्रकार के लड्डू बनते हैं। विशेषकर सर्दियों में हर राज्य में किसी ना किसी प्रकार का स्पेशल लड्डू बनाने की परम्परा देखी जाती है। सोंठ, गोंद, सूखे मेवे, आटे, बेसन और मेथी जैसी पौष्टिक चीजों से बनने वाले ये लड्डू सर्दियों की खास डिश होते हैं। वहीं, मकर संक्रांति पर गुड़, सोंठ और तिल मिलाकर भी लड्डू बनाए जाते हैं। ये लड्डू जहां हेल्दी स्नैकिंग ऑप्शन्स माने जाते हैं वहीं, इन्हें खाने से हमारी हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं का इलाज भी होता है। आइए जानें कंगना रनौत के फेवरेट हल्दी और तिल के लड्डू खाने से होने वाले हेल्दी फायदों के बारे में-
हल्दी में पाया जाने वाला कर्क्यूमिन सर्दियों में डाइजेस्टिव सिस्टम को काम करने में मदद करता है। इस तरह पेट फूलने, पेट में भारीपन या कॉन्स्टिपेशन और स्लो डाइजेशन जैसी समस्याएं कम होती हैं।
हल्दी शरीर के पित्त दोष को कम करने के लिहाज से भी कारगर मानी जाती है। हल्दी का सेवन करने से अधिक मात्रा में बनने वाला पित्त दोष कम होता है और इससे पाचन शक्ति भी बढ़ती है।
मौसमी बीमारियों और हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचने के लिए हल्दी का सेवन हमेशा से फायदेमंद माना जाता है। दूध, आटा, तिल और अन्य गुणकारी चीजों के साथ हल्दी को मिलाकर उसका सेवन करने से इम्यून पॉवर बढ़ती है जिससे लोग कम बीमार पड़ते हैं।
हल्दी का सेवन ब्लड शुगर लेवल को कम करने का भी काम करती है। हल्दी के लड्डू खाने से सर्दियों में होने वाला डायबिटीज से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं और ब्लड शुगर लेवल भी आसानी से मैनेज हो पाता है।