
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 18, 2020 3:06 PM IST
Body Detox Tips: बॉलीवुड अभिनेत्री निधि अग्रवाल का कहना है कि वह लॉकडाउन के दौरान फिट रहने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरत रही हैं। इसके लिए उन्होंने कई नई चीजें सीखीं हैं। निधि ने आईएएनएस को बताया, "लॉकडाउन मेरे लिए काफी प्रोडक्टिव रहा है। मैंने फिटनेस से जुड़ी कई चीजें सीखी हैं। मैंने योग करना शुरू कर दिया है और कुछ डिटॉक्सिंग भी किया है। मुझे लगता है कि इन सभी चीजों से मुझे अपने शरीर में सुंदर बदलाव लाने में मदद मिली है।" (Body Detox Tips in hindi)
गौरतलब है कि निधी की तरह ज़्यादातर लोग लॉकडाउन में अपनी सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं। कई लोगों का वजन इस दौरान बहुत अधिक बढ़ गया है। तो कई लोग अपनी एक्सरसाइज रूटीन फॉलो नहीं कर पा रहे हैं। जिससे, उनका वजन नियंत्रित नहीं रह पा रहा। इसी तरह लगातार बैठ कर काम करने और फिजिकल एक्टिविटीज़ की वजह से शरीर में कार्य प्रणालियां प्रभावित हो रही हैं। शरीर में हानिकारक पदार्थ जमा होने लगे हैं। जो, स्किन, बालों और शरीर के अन्य अंगों के लिए भी नुकसान दायक हो सकते हैं। ऐसे में आप बॉडी डिटॉक्स की मदद ले सकते हैं।
बॉडी डिटॉक्स से, शरीर से विषैले तत्व (detox benefits) बाहर निकल जाते हैं। जिससे, स्किन को इनके नुकसान से बचाने में मदद होती है। बॉडी डिटॉक्स का एक अच्छा तरीका है फ्रूट जूस पीना। जिससे, ना केवल शरीर को फलों का फायदा मिलता है। बल्कि, फलों और सब्जियों में मौजूद ताकतवर एंटी आक्सीडेंट्स से इम्यूनिटी भी बढ़ती है और स्किन भी हेल्दी बनती है।
एक मध्यम आकार के टमाटर और 3-4 स्ट्राबेरी को अच्छी तरह पीस कर जूस बना लें। इसमें शहद या पानी भी मिला सकते हैं। इस जूस के नियमित प्रयोग से आपके रक्त में प्लेटलैटस तथा हिमोग्लोबिन का संतुलन बना रहता है।
डिटॉक्स के लिए आप ककड़ी या खीरे का जूस पीएं। इसके लिए एक ककड़ी को अजवायन की पत्तियों के साथ मिक्सी में अच्छी तरह पीस लीजिए। इस जूस में आप अपने स्वाद के अनुसार नमक या काली मिर्च मिलाकर प्रतिदिन सुबह एक गिलास ले सकते हैं। यह जूस विटामिन से भरपूर माना जाता है। इससे पेट में एसिड्स के बहुत अधिक निर्माण को भी रोकता है।