डायबिटीज के मरीज सर्दियों में खाएं एक्सपर्ट के बताए ये 5 फूड्स, भूलकर भी नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर

Sugar level kam karne wale foods: सर्दियों में ऐसी कई चीजें आसानी से मिल जाती हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने के साथ-साथ डायबिटीज से जुड़ी अन्य कॉम्प्लिकेशन्स को भी कम करती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 27, 2024 7:48 PM IST

Anti-diabetic foods : डायबिटीज के मरीजों को हमेशा उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाने का डर हमेशा सताता रहता है इसीलिए, वे कुछ भी खाने से बचते रहते हैं। जैसा कि डायबिटीज में डाइट का सीधा असर आपके ब्लड शुगर लेवल पर पड़ता है। इसीलिए, यह बहुत जरूरी हो जाता है कि आप अपनी डाइट पर विशेष ध्यान दें। डायबिटीज के मरीजों को जहां कुछ फूड्स का सेवन पूरी तरह से मना होता है वहीं कुछ फूड्स ऐसे भी हैं जो नेचुरली एंटी-डायबिटीक तत्वों से भरपूर होते हैं और ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं।

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट और डाइटिशियन चैताली राठौड़ (Dr Chaitali Rathod, BAMS)  ने कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बताया जो डायबिटीज मरीजों के लिए अच्छे माने जाते हैं। इन फूड्स के सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ता और इनमें से अधिकांश चीजें हर मौसम में खाने के लिहाज से सुरक्षित और फायदेमंद मानी जाती हैं। यहां पढ़ें उन्हीं एंटी-डायबिटिक फूड्स के बारे में जिनका सेवन शुगर लेवल कंट्रोल में मदद करता है।

डायबिटीज में शुगर लेवल कम रखने वाले फूड्स (Foods that help in managing blood sugar level)

खाएं जवार (Jowar) के आटे की रोटियां (Jowar or Sorghum roti)

क्या आप जानते हैं कि जवार डायबिटीज मरीजों के लिए एक बेहतरीन मिलेट है जिसके आटे की रोटियां खाने से आपको शुगर लेवल कम रखनेमें मदद होती है। डायबिटीज के मरीज आटे की बजाय अगर जवार की रोटियां खाते हैं तो इससे उनका शुगर लेवल स्पाइक नहीं होता।

कच्ची हल्दी (Raw Turmeric)

सर्दियों में मिलने वाली कच्ची हल्दी खाने से भी ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखने में सहायता होती है। आप अचार, सब्जी या चटनी के तौर पर कच्ची हल्दी का सेवन कर सकते हैं।

रागी या नाचनी (Ragi ki roti help in managing blood sugar level)

हेल्दी मिलेट्स की बात की जाए तो रागी का नाम भी आता ही है। आयरन से भरपूर यह हेल्दी अनाज डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत गुणकारी साबित हो सकता है। यह कैल्शियम की कमी भी पूरी करता है और शरीर को शक्ति देता है। यह एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (low glycemic index) वाला अनाज है जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ने से रोकता है।

आंवला का जूस पिएं (Drink Amla Juice for diabetes management)

सर्दियों में आंवला का फल आसानी से मिल जाता है। विटामिन सी से भरपूर इस फल का जूस पीने से डायबिटीज मरीजों को लाभ हो सकता है। आप आंवला की चटनी, सूखे आंवले या कच्चे आंवला का सेवन भी कर सकते हैं।

नीम और करेले का जूस (Neem juice)

शरीर में ग्लूकोज का लेवल मैनेज करने के लिए नीम और करेला इन दोनों कड़वी चीजों का सेवन लाभकारी माना जाता है। नीम और करेले में एंस्ट्रीजेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर से अतिरिक्त ग्लूकोज को कम करते हैं। इस तर डायबिटीज मैनेजमेंट में मदद होती है। आप नीम और करेले को एक साथ पीसकर इनका जूस ( Neem juice with Karela) बना सकते हैं। इस जूस को पीने से आपका ब्लड शुगर लेवल आसानी से मैनेज (manage blood sugar and diabetic levels) हो सकेगा।9

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source