
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : March 22, 2020 11:05 AM IST
रक्त को शुद्ध करके रखें लिवर और किडनी हेल्दी, जानें 3 नेचुरल ब्लड प्यूरीफायर फूड्स कौन से हैं।
Blood purifier foods : दूषित और अनहेल्दी फूड के सेवन से कई शारीरिक समस्याओं के होने का खतरा बढ़ जाता है, जिसमें सबसे पहले आपकी किडनी और लिवर ही प्रभावित होती हैं। लिवर और किडनी की समस्या होने से खून से संबंधित कई तरह की समस्याएं जैसे रक्त अशुद्धि की समस्या हो सकती है। खून से संबंधित समस्या सेहत के लिए ठीक नहीं होती हैं। रक्त का शुद्ध रहना संपूर्ण सेहत के लिए जरूरी होता है। लीवर और किडनी को हेल्दी रखकर आप रक्त को शुद्ध बना सकते हैं। इसके लिए आपको अपने खान-पान में नेचुरल ब्लड प्यूरीफायर फूड्स (foods to purify blood in hindi) को शामिल करना होगा। जानें, कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जिनके सेवन से रक्त को शुद्ध रखा जा सकता है।
तुलसी भी शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफ्लेमेट्री तत्व किडनी और लिवर को शुद्ध (Detoxifying Foods) रखते हैं। पाचन शक्ति और नर्वस सिस्टम सही होता है। तुलसी की पत्तियों को गर्म पानी में उबाल कर चाय की तरह पीने से लाभ मिलता है। रक्त साफ होता है।
शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने के लिए बॉडी डिटॉक्स के घरेलू उपचार
इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण के कारण यह बहुत लाभदायक है। ये शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने का काम करता है। गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से दिल की बीमारियों में राहत मिलती है।
इन्हें साथ में मिलाकर सेवन करने से शरीर के यूरीक एसिड बाहर निकलते हैं। ब्लड शुद्ध होता है। पीएच लेवल को मेंटेन करने और बॉडी टिश्यू को क्लियर करने के लिए ये कारगर है। दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और आधा चम्मच बेकिंग सोडा एक खाली गिलास में मिलाएं। कुछ देर के लिए छोड़ दें। जब बबल कम हो जाए, तो तुरंत इसे पी लें। ध्यान रहे, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में इसका सेवन हानिकारक हो सकता है।